फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी में बड़ी राहत देगा ये ऐप, गैस बुकिंग-पेमेंट की नो टेंशन

Thu, 08 Dec 2016 02:49 PM IST
सुभाष सेन/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
1 of 7
नोटबंदी के बीच लाखों गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है। अब वे एक ऐप जरिए ही अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग करवा सकेंगे। साथ ही पेमेंट भी कर सकेंगे। जानें कैसे-
विज्ञापन

2 of 7
हिमाचल में इंडेन कंपनी के सिलेंडर का उपयोग कर रहे उपभोक्ता अब इंडेन ऐप से सिलेंडर की बुकिंग और पेमेंट कर सकेंगे। मोदी सरकार की कैशलैस सोसायटी के तहत अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपनी मोबाइल ऐप लांच की है।
विज्ञापन

3 of 7
इससे सिलेंडर की बुकिंग करना काफी आसान होगा। अब उपभोक्ताओं को ऑनलाइन या नेट बैंकिंग के जरिये सिलेंडर लेने में काफी राहत मिलेगी। मोदी सरकार ने जब से कैशलैस सोसायटी बनाने का आह्वान किया है, तब से उपभोक्ता ऑनलाइन बैंकिंग, स्वाइपिंग मशीन, पेटीएम और विभिन्न ऐप्स के जरिये भुगतान कर रहे हैं।

4 of 7
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने भी मोबाइल ऐप लांच की है। इसके जरिये उपभोक्ता सिलेंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट कर पाएंगे। उपभोक्ताओं को पहले इंडेन ऐप डाउनलोड करनी होगी।
विज्ञापन

5 of 7
इसके बाद वे सिलेंडर की पेमेंट नेट बैंकिंग या ऑनलाइन कर सकेंगे। उपभोक्ता पेटीएम सहित अन्य मोबाइल कंपनियों की ऐप के जरिये भी सिलेंडर खरीद सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सुविधा को आईओसीएल विभिन्न कंपनियों से टाइअप कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
शिमला स्थित भारतीय तेल निगम की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मानसी दुल्लो ने बताया कि प्रदेश भर के उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के भुगतान के लिए इंडेन ऐप लांच की गई है। उपभोक्ता गैस सिलेंडर का भुगतान ऑनलाइन या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सिलेंडर मुहैया करवाने के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ टाइअप करेगी, ताकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी कैशलेस सोसायटी के तहत जोड़ा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें