फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की के पीछे पड़ा सफेद सांप, अब तक 26 बार डसा

Thu, 08 Dec 2016 02:15 PM IST
जगत सिंह तोमर/अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
17 साल की मनीषा की कहानी चौंकाने वाली है। इसे एक सफेद सांप अब तक 26 बार डस चुका है। स्कूल हो या घर, सांप आता है और डस कर चला जाता है। पंडित और देवी देवताओं के गुर कहते हैं कि मनीषा का सांप से पिछले जन्म का रिश्ता है। आइए जानते हैं पूरी कहानी-
विज्ञापन

2 of 9
हिमाचल के सिरमौर जिले की रहने वाली मनीषा बताती है कि सफेद सांप जब आता है तो मेरा शरीर पत्‍थर बन जाता है। मैं हिल भी नहीं पाती और फिर वो मुझे डस लेता है। उसके पीछे काफी सालों से यह सांप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 9
मनीषा के सामने हर बार सफेद सांप आता है। यह सांप कभी घर तो कभी स्कूल पहुंच जाता है। उसे देखकर वह मंत्रमुग्‍ध हो जाती है और हर बार वह मनीषा को डंसकर चला जाता है। सांप ने अब तक मनीषा को 26 बार डस लिया है।

4 of 9
सिरमौर जिले के पोटा मानल पंचायत के मानल गांव की मनीषा के साथ काफी सालों से ऐसा हो रहा है। हैरानी है कि चमत्कारिक ढंग से हर बार जहर उतर जाता है। इसे केवल एक बार अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

5 of 9
इसके अलावा जितनी बार भी सांप ने डसा है, जहर खुद उतर जाता है। मनीषा कहती है कि सफेद रंग का नाग उसे डसने आता है, नाग को देखकर उसका शरीर पत्थर की तरह हो जाता है। वो न तो हिल सकती है और न ही चिल्ला सकती है।
विज्ञापन

6 of 9
जैसे ही नाग इसे डसता है कि उसका चेहरा आधा सफेद और आधा नीला पड़ जाता है। वह बेहोश हो जाती है। उसे कई बार एक दो घंटे में होश आ जाता है तो कई बार दो-दो दिन बाद होश आता है।
विज्ञापन

7 of 9
उसने बताया कि वह जब किसी ब्राह्मण पंडित और देवमाली के पास जाती है तो वह नतमस्तक हो जाते हैं। देवमाली पूर्व जन्म में उसके सांप के साथ रिश्ते की बात बताते हैं।

8 of 9
सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिलाई की दसवीं की छात्रा रह चुकी मनीषा के पिता सुमेर चंद एवं माता मस्तो देवी ने कहते हैं कि बेटी को बार-बार डसने के मामले से वह भी हैरान हैं।
विज्ञापन

9 of 9
मनीषा बताती हैं कि एक बार 1 जनवरी को नए साल के दिन उसकी सहेलियां उसे चिढ़ा रही थी कि नव वर्ष में तेरा दोस्त बधाई देने नहीं आया। उसके कुछ घंटे बाद मनीषा को एक बार फिर सांप ने डंस लिया। इससे सहेलिया भी भयभीत हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें