रमजान के तीस रोजे पूरे होने के बाद चांद का दीदार कर शनिवार को ईद उल फितर धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में सुबह नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। वे इस दौरान एक-दूसरे के गले मिले और मुबारकबाद दी। शनिवार को पर कुतुब मस्जिद, ईदगाह लक्कड़ बाजार, संजौली, छोटा शिमला, बालूगंज, मिडल बाजार जामा मस्जिद में सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। बालूगंज में मौलवी मुसाह नदवी ने ईद पढ़ाई। जबकि बालूगंज बाजार के लोगों ने ईद की खुशी पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को खीर खिलाई। खतीब ईदगाह मदरसा इस्लाहुल फिक्र बालूगंज शिमला मौलाना मुमताज अहमद कासमी ने यह जानकारी दी। नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर खीर और सेवैंइयों का लुत्फ उठाया।