फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल की चादर में लिपटा पूरा हिमाचल, उड़ानें रद्द, दिन में छाया रहा अंधेरा

Sat, 16 Jun 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मंडी/गगल
विज्ञापन
1 of 9
राजधानी शिमला समेत समूचे हिमाचल में धूल का गुबार दूसरे दिन भी छाया रहा। इससे जहां मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, वहीं आम लोग भी धूल से परेशानी झेल रहे हैं। शुक्रवार को मंडी के जोगिंद्रनगर में सीएम जयराम ठाकुर का हेलीकॉप्टर विजिविलिटी कम होने से नहीं उतर पाया। इसके चलते पालमपुर में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। 
विज्ञापन

2 of 9
इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से रवाना हुए। उन्हें पराशर का दौरा रद्द करना पड़ा। दिल्ली से शिमला के लिए दूसरे दिन भी हवाई उड़ान नहीं हो पाई। दिल्ली से गगल एयरपोर्ट के लिए दोपहर को विमान तो आया लेकिन लैंड नहीं कर पाया।
विज्ञापन

3 of 9
गगल हवाई अड्डा निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि विमान करीब 45 मिनट तक चक्कर काटता रहा। बाद में अमृतसर में लैंडिंग करवानी पड़ी। भुंतर हवाई अड्डे पर दिल्ली से आधा घंटा देरी से विमान पहुंचा। 

4 of 9
शिमला से चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी भी उड़ान नहीं भर सकी। शुक्रवार को बीते दिन से भी ज्यादा धूल का गुबार छाया रहा। कई क्षेत्रों में दिन में अंधेरा छाने जैसे हालात रहे। गाड़ियों और पेड़ों पर धूल की चादर बिछ गई। 
विज्ञापन

5 of 9
लोग सुबह से ही उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सांस की बीमारी से परेशान मरीजों को अगले दो दिन तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि उत्तर भारत में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की ओर से आ रही पश्चिमी हवाएं अपने साथ धूल ला रही हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
सर्दियों की धुंध ऊपर उठने और तापमान बढ़ने पर खत्म हो जाती है, लेकिन इस धूल की आंधी नीचे की ओर बैठती है। बारिश होने पर ही यह धूल बैठती है।
विज्ञापन

7 of 9
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। 19 जून तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। 

8 of 9
हालांकि, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। 
विज्ञापन

9 of 9
ऊना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.6, चंबा में 34.5, बिलासपुर में 33.2, नाहन में 33.1, भुंतर में 34.5, धर्मशाला में 30.2, कांगड़ा में 32.6, हमीरपुर में 30.2, सोलन में 29.4, शिमला में 25.9 और डलहौजी में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें