फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी सारथी बन स्कूटर पर मोदी को गांव-गांव घुमाया, अब अध्यक्ष बनकर शिखर पर पहुंचे नड्डा

Tue, 21 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय महासचिव और कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम करने वाले जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। नड्डा के सारथी से शिखर तक पहुंचने के पीछे कई तरह के कारण रहे हैं। देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल कही जाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नड्डा एक समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारथी हुआ करते थे।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : PTI
जिस दौर में मोदी पार्टी के प्रदेश प्रभारी के तौर पर संगठन को मजबूती देने के लिए काम कर रहे थे, तब नड्डा उन्हें अपने स्कूटर पर बैठाकर हिमाचल के गांव-गलियों में घुमाते थे। पार्टी का खर्च बचाने और प्रचार के लिए ज्यादा समय देने को नड्डा पीएम मोदी को अपने घर पर ही साथ रखते थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
यही नहीं, हिमाचल में जब तत्कालीन प्रो प्रेम कुमार धूमल की सरकार में उनके लिए असहज स्थितियां बनीं तो वह मंत्री का पद छोड़कर संगठन में काम करने के लिए चले गए। लंबे समय तक संगठन में काम करने के दौरान जब 2014 में मोदी सरकार बनी तो स्वास्थ्य मंत्री रहते उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षा वाली कई योजनाओं को परवान चढ़ाया।

 

4 of 5
- फोटो : PTI
2019 के चुनावों में जब तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सरकार में शामिल होने की चर्चा शुरू हुई तो पहले यूपी का प्रभारी शाह के स्थान पर नड्डा को बनाया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके बाद जब शाह की जगह संगठन में कमान सौंपने का नंबर आया तो भी मोदी के विश्वासपात्र नड्डा ने बाकी सभी नेताओं से बाजी मार ली। जाहिर है, निजी से लेकर सियासी संबंधों और संगठन के प्रति निष्ठा की बदौलत ही आज नड्डा देश के सबसे बड़े सियासी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें