मयंक वैद ने बताया कि उन्होंने अपने साथी डेविड के साथ मिलकर इंग्लिश चैनल को पार किया। चैनल की कुल दूरी 288 मील है। इनाम के तौर पर जो पैसा मिला, उसे खर्च करने के लिए उन्होंने 288 जरूरतमंद बच्चों को चुना और राशि उनके उत्थान को दान कर दी। मयंक की उपलब्धि और बच्चों के लिए इनामी राशि को चैरिटी करने पर हांगकांग के प्रधानमंत्री कैम ला ने मयंक की सराहना की।