मनाली के मालरोड पर राइट बैंक के 61 महिला मंडलों की महिलाओं ने सामूहिक नाटी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने धाठू और पट्टू के साथ थिपू, चंद्रहार, चांपकली, चांदी की चूड़ियां, पायल, कंगन और हाथ में रुमाल लेकर ढोल-नगाड़ों और करनाल की स्वरलहरियों के बीच नृत्य किया।