फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर राहुल गांधी ने वीरभद्र को डाली झप्पी, कह दी बड़ी बात

Fri, 17 May 2019 06:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
1 of 6
गले मिलते राहुल गांधी व वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की सोलन रैली में राहुल गांधी ने जनता ही नहीं कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं का भी दिल जीत लिया। जैसे ही वीरभद्र सिंह अपना संबोधन खत्म करके लौटे तो राहुल गांधी सीट पर खड़े हो गए और उन्हें काफी देर तक गले लगाए रखा।
विज्ञापन

2 of 6
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
दोनों को गले लगे देख पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इससे पूर्व राहुल गांधी ऊना में हुई जनसभा के दौरान भी वीरभद्र सिंह का हाथ पकड़कर डायस तक लेकर गए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव की आखिरी जनसभा कर रहे राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वीरभद्र सिंह के पास ज्ञान का भंडार है। इसलिए वे बार-बार उनके गले मिलते हैं। उनसे उन्हें सीखने की प्रेरणा मिलती है।

4 of 6
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वे नरेंद्र मोदी नहीं है जिन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी जैसे बुजुर्ग नेताओं को बाहर धकेल दिया और अब मंच पर वे उनकी तरफ देखते भी नहीं हैं। इतना ही नहीं राहुल ने कहा कि छह बार मुख्यमंत्री होने के बावजूद वीरभद्र सिंह में जरा भी घमंड नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
कांग्रेस की रैली - फोटो : अमर उजाला
वे इस उम्र में भी हार से सीखने की बात करते हैं। वीरभद्र सिंह ने अपने संबोधन में विधानसभा चुनाव में मिली हार का जिक्र किया था और उस हार से सीखने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांग्रेस की रैली - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने सोलन में अपना भाषण वीरभद्र सिंह के इन्हीं शब्दों के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि छह बार के सीएम सीखने की बात करते हैं जबकि एक बार के प्रधानमंत्री मोदी में ऐसा कुछ नहीं है। वे तो किसी को पहचानते तक नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें