मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह आप पर हमलावर हैं और आप डिफेंसिव। क्या कारण है?
मैं उनकी उम्र के हिसाब से इज्जत करता हूं। वीरभद्र को मुकेश अग्निहोत्री ने उकसाया। बाद में वीरभद्र ने कहा भी कि उन्होंने ऐसा कहां कहा। मेरे बारे में तू-तड़ाक से बात करते अग्निहोत्री जल्दबाजी में हैं और वह इस चक्कर में कहीं अपना नुकसान न कर बैठें।
आप मंडी को ज्यादा वक्त दे रहे हैं, दूसरे नेता अपने हलकों को, पूरा प्रदेश क्यों नहीं?
मैं खुद हर क्षेत्र में हो आया हूं। दो हलके ही बचे हैं। शांता कुमार पर कांगड़ा और प्रेम कुमार धूमल पर हमीरपुर की विशेष जिम्मेवारी है। जैसे-जैसे वक्त मिल रहा है, वह बाहर भी प्रचार कर रहे हैं। भाजपा नेताओं को काम बांटा गया है, उसी हिसाब से प्रचार कर रहे हैं।