कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन में जनता से जुड़ीं कई गतिविधियों का संचालन आज से शुरू हो गया है। हिमाचल में 2000 से ज्यादा उद्योगों ने काम करना शुरू कर दिया है। वहीं, मनरेगा कार्य भी गाइडलाइन के अनुसार शुरू हो गए हैं। इसके अलावा प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयर, मोटर मैकेनिक व कारपेंटर का काम करने वाले सशर्त अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में हिमाचल में जिंदगी फिर से पटरी पर लौटना शुरू होने लगी है।