हिमाचल में फरवरी महीने में जारी बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लग गए हैं। फरवरी महीने में हो रही बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। राजधानी शिमला सहित मनाली, डलहौजी, धर्मशाला में भारी तादाद में सैलानी बर्फ का दीदार करने पहुंच रहे हैं। होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। औसतन फरवरी महीने में प्रदेश में पर्यटन कारोबार मंद पड़ जाता है, लेकिन इस साल लगातार जारी बर्फबारी से पर्यटकों का प्रदेश में आने का सिलसिला जारी है।