नड्डा की उपलब्धि पर हिमाचल को गर्व : अनुराग
केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर ने जगत प्रकाश नड्डा के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को हिमाचल के लिए गर्व का विषय बताया है। बयान जारी कर अनुराग ने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक आसीन होना आसान नहीं है। मृदुभाषी व सबको साथ लेकर चलने वाले समर्पित कार्यकर्ता जगत प्रकाश नड्डा की कर्मभूमि हिमाचल है, मगर उनका अनुभव संपूर्ण राष्ट्र का है, जिस पर पूरे हिमाचल को गर्व है। उम्मीद जताई कि नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी नए कीर्तिमान बनाते हुए नई ऊंचाइयां छूएगी।