शक्तिपीठ श्री नयनादेवी के दरबार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया।मां नयनादेवी जेपी नड्डा की कुलदेवी हैं। यहां स्थानीय पुजारियों आनंद गोपाल, नीलम शर्मा, सुरेश शर्मा, सीताराम, उमेश गौतम, भूपेंद्र शर्मा, रिंकू शर्मा, दीपक भूषण, संजीव शर्मा और अंकु शर्मा ने ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा की सफलता को लेकर पूजा-अर्चना की।