फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला लेने को बेताब न्यूजीलैंड, टीम इंडिया भी है तैयार, तस्वीरें

Sat, 15 Oct 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 16 अक्तूबर को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड एक दिवसीय पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए शुक्रवार को दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया। इस मैच में जहां टीम इंडिया जहां जीत के क्रम को बरकरार रखना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड भी टेस्ट में हार का बदला लेने की तैयारी में होगी।
विज्ञापन

2 of 7
वीरवार सायं धर्मशाला पहुंची दोनों टीमों ने पहले दिन रेस्ट करके दूसरे दिन मैदान में ही अधिकतर समय बिताया। सीरीज के पहले मैच को जीतने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते। शुक्रवार सुबह के सत्र में जहां न्यूजीलैंड की टीम मैदान में अभ्यास के लिए पहुंच गई। वहीं शाम को भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने मैदान की ओर रुख किया।
विज्ञापन

3 of 7
भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ी वन-डे सीरीज के पहले मैच में ही विरोधी टीम पर हावी हो जाएंगे। भारत के लिए पहले मैच में जीत अति महत्वपूर्ण है। हम जानते हैं कि अगर हमने पहला मैच जीत लिया तो सीरीज जीतने में हमारा पलड़ा भारी हो जाएगा।

4 of 7
उन्होंने कहा कि पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का हौसला बुलंद होगा। हमें विरोधी टीम के मजबूत पक्ष पर नजरें जमाने की बजाय अपनी शक्ति पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। अनुशासन का पालन करते हुए जीत की लय को बरकरार रखा जा सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही एकदिवसीय सीरीज में टीम इंडिया का यही मूल मंत्र होगा। टीम इंडिया ने टेस्ट मैचों में 3-0 से क्लीन स्वीप कर शानदार जीत दर्ज की है। इससे टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

5 of 7
लेकिन, यह एक अलग फॉर्मेट है और हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। टीम में नए युवा चेहरों के शामिल होने पर रहाणे ने कहा कि सभी के पास कोई न कोई मजबूत पक्ष है। टीम पूरी तरह से संतुलित है और कहीं कोई कमी नहीं लग रही। उन्होंने कहा कि वह सीनियर और जूनियर के फर्क में विश्वास नहीं रखते हैं। खेल के मैदान में हर दिन नया होता है और हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है। सीनियर हो या जूनियर दोनों से ही बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली धर्मशाला की वादियों पर फिदा हो गए हैं। पांच सितारा होटल द पवेलियन में पहुंचकर विराट कोहली ने एक वीडियो बनाकर उसे ट्विटर पर अपलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वीडियो में कोहली कह रहे हैं कि देखिए मेरे कमरे से धर्मशाला का कितना नैसर्गिक नजारा है। अब मैं शाम को कॉफी के कप के साथ लॉन में बैठकर इन खूबसूरत वादियों को निहारूंगा। इसके अलावा ट्विटर पर कोहली ने लिखा है कि यहां कुदरत के पास आकर हमेशा ढेर सारा प्यार मिलता है, जो बहुत शांति देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें