‘लेडी सिंघम’ ने बेटियों के लिए किया ऐसा काम किया है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इसके लिए इन्होंने एक खास तरह का प्लान बनाया है।
विज्ञापन
2 of 10
स्कूल और कॉलेज जाने वाली बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने को हिमाचल के सिरमौर जिले की एसपी ने नई पहल की है। एसपी सौम्या साम्बशिवन बेटियों को खास तरह का स्प्रे बनाने की ट्रेनिंग दे रही हैं। मिर्च, रिफाइंड और नेल पेंट की मदद से तैयार यह तरल पदार्थ इतना कारगर है कि एक बार स्प्रे करने पर मनचले आधे घंटे तक उसका खामियाजा भुगतते रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 10
उत्पाद बनाने को सौम्या ने एक वीडियो तैयार किया है। इससे स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को स्प्रे बनाना सिखा रही हैं। सिरमौर जिले में हर रोज स्कूल और कॉलेज छात्राओं को सड़क छाप आशिकों का सामना करना पड़ता है।
4 of 10
ऐसे में सिरमौर की एसपी ने बेटियों को खास तरह की ट्रेनिंग देने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने एक वीडियो तैयार किया है, जिसमें लाल मिर्च, काली मिर्च, रिफाइंड ऑयल और नेल पेंट रिमूवर की मदद से एक बेहद कारगर उत्पाद तैयार करना सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 10
स्प्रे बनाने की ट्रेनिंग एसपी खुद जिले के हाईस्कूल से डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को देंगी। सौम्या ने बताया कि वह कॉलेजों में जाकर वीडियो दिखाकर मिर्च स्प्रे बनाना सिखाएंगी।
विज्ञापन
6 of 10
छात्राओं को खाली स्प्रे बोतल भी देंगी, ताकि छात्राएं उसे बोतल में भरकर अपनी हिफाजत के लिए पास रख सकें और मौका पड़ने पर इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
7 of 10
एसपी की इस पहल को उद्योग संगठन सहयोग दे रहे हैं। प्रदेश के कुछ उद्योगपतियों ने दस हजार खाली स्प्रे बोतल उपलब्ध करवाई हैं।
8 of 10
सौम्या कहती हैं कि बाजार में मिलने वाले मिर्च स्प्रे वैसे तो कारगर हैं, लेकिन महंगे होने से हर लड़की उसे नहीं ले सकती। सामान्य स्प्रे बोतल रीफिल नहीं हो सकती, इसलिए बेटियों को रीफिल होने वाली विशेष स्प्रे बोतल उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
9 of 10
सौम्या ने बताया कि उनके बताए स्प्रे में ऐसे आइटम शामिल हैं, जो हर घर में आमतौर पर मिल जाते हैं। आने वाले समय में वह इसे यू-ट्यूब के जरिये देश की बेटियों के लिए सार्वजनिक करेंगी, ताकि वे भी कम खर्च में अपनी सुरक्षा कर सकें।