फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जालिम पत्नी ने पति पर ढाये ऐसे सितम, रॉड से कलाइयां, कोहनी और घुटने तोड़ दिए

Mon, 21 May 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
1 of 7
जालिम पत्नी ने पति पर ऐसे सितम ढाये कि लोहे की रॉड से कलाइयां, कोहनी और घुटने भी तोड़ दिए। मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का है। सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के पातलियां गांव में एक महिला ने अपने ही पति को बुरी तरह से पीट दिया। पत्नी ने अपने पति पर लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से हमला किया।

2 of 7
इस वारदात में घायल हुए पति के कलाइयों, कोहनी व घुटने में भारी चोटें आई हैं। वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी मारपीट के गहरे निशान पड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि इस साजिश में पत्नी के पिता ने भी उसका साथ दिया।

3 of 7
बुरी तरह से घायल पति का सिविल अस्पताल पांवटा में उपचार चल रहा है। वहीं पांवटा पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पातलियां गांव में रविवार को घायल गोविंद मजदूरी करने शटरिंग की दुकान पर चला गया था लेकिन कुछ ही देर बाद गोविंद (42) की पत्नी लक्ष्मी ने बेटे को भेजकर उसे घर बुला लिया।

4 of 7
हालांकि, गोविंद इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाया कि उसे घर बुलाने की वजह क्या है। बस घर पहुंचते ही उसकी पत्नी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।

5 of 7
इसके बाद उसने अपने पिता के साथ मिलकर गोविंद की डंडों और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ धुनाई शुरू कर दी। पीड़ित गोविंद ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात को उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

6 of 7
बताया जा रहा है कि पानी की मोटर हटाने व पानी का बिल भरने को लेकर गोविंद का पत्नी के साथ विवाद उपजा था। रविवार को यही झगड़ा मारपीट में बदल गया। इसके बाद वह लहूलुहान होकर किसी तरह अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन

7 of 7
अस्पताल में डॉ. राजीव ने बताया कि गोविंद को बुरी से पीटा गया है। उसकी दोनों कलाइयों व कोहनी में भी फैक्चर हो सकता है। एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next
AU ऐप में पढ़ें