फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: खाई में गिरी टाटा सूमो, एक साल की बच्ची समेत पांच की मौत, 11 घायल

Mon, 21 May 2018 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 10
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। भुंतर तहसील के अंतर्गत जच्छणी-लाशणी लिंक रोड पर एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन

2 of 10
इस हादसे में  पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग हादसे में घायल हो गए। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 10
टाटा सूमो में सवार अधिकतर लोग लाशणी मेले में शिरकत करने जा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर-मणिकर्ण रोड पर स्थित जच्छणी से लाशणी लिंक रोड में सलास के समीप कैंची मोड़ पर सवारियों से भरी टाटा सूमो अनियंत्रित हो गई।

4 of 10
मोड़ तंग होने के कारण यहां पर चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे टाटा सूमो करीब 150 फीट नीचे गिर गई।
विज्ञापन

5 of 10
एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार लोगों को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

6 of 10
मरने वालों में एक साल की बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन

7 of 10
डीसी युनूस ने कहा कि मृतकों को जिला प्रशासन की ओर से 20-20 हजार जबकि घायलों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

8 of 10
मृतकों का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

9 of 10
मृतकों की सूची- 37 वर्षीय विशन दास पुत्र बाला राम गांव हुरन जरी, 40 साल की विद्या देवी पत्नी बुद्धि सिंह गांव नरोगी शरण, 63 वर्षीय उतम चंद पुत्र डुगलू राम गांव  जिया, एक साल की रिया पुत्री सुरेंद्र सिंह गांव लारी खराहल, 16 साल की  टिक्कू देवी पुत्री हरि सिंह गांव बागावाई भुंलग।
विज्ञापन

10 of 10
घायलों की सूची: 40 वर्षीय सुषमा देवी पत्नी किशन चंद गांव बागावाई भुलंग, 40 वर्षीय नीलमा देवी पत्नी उतम सिंह गांव जिया, 32 साल की गामा देवी पत्नी विशन दास गांव हुरन जरी, 23 साल की मंजू देवी पत्नी बविंद्र सिंह गांव जिया, 22 साल के सन्नी पुत्र जय चंद गांव तेरन, छह साल के अंशु उम्र पुत्र विशन दास गांव हुरन जरी, 45 साल के उतम चंद पुत्र वेद राम गांव व डाक घर जिया, 43 साल के किशन चंद पुत्र नरोतम राम गांव बागावाई भुंलग, 53 साल के कमला देवी पत्नी उतम सिंह गांव जिया, डेढ़ साल के अरनव पुत्र बविंद्र सिंह निवासी जिया तथा 24 साल वर्षीय शिवानी पत्नी सुरेंद्र निवासी लारी खराहल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें