फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Snowfall: हिमाचल में रोहतांग सहित चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा

Tue, 10 Oct 2023 04:55 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल में चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रा सहित राज्य की ऊंची चोटियों ने बर्फ की सफेद सादर ओढ़ ली है। वहीं,  राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में बारिश दर्ज की गई। मौसम की करवट से ठंडक बढ़ गई है। बारिश-बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। केलांग में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, कल्पा में 5.4, कुफरी 5.5, कुकुमसेरी 3.3, नारकंडा 4.1, मनाली 7.6, डलहौजी 8.7, शिमला 9.0 व रिकांगपिओ में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर व चंबा जिले के ऊपरी क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है। उधर, सोलन जिले के बीबीएन में मंगलवार सुबह अंधड़ से नगर निगम नालागढ़ के पार्क में पेड़ का एक हिस्सा टूट गया। इससे पार्क के बाहर खड़ी चार गाडियां क्षतिग्रस्त हो गईं।सामरिक महत्व वाले मनाली-लेह मार्ग पर अब मौसम बदलना आरंभ हो गया है। सोमवार देर रात को हुई ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए 16 घंटे बंद रहा।
विज्ञापन

2 of 7
लाहौल के रिहायशी इलाकों में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
 हालांकि, सर्दी के मौसम की दस्तक के बाद लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के लिए समय सारिणी निर्धारित की है और इसी के तहत वाहनों की आवाजाही हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
लाहौल में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
 ऐसे में मनाली की तरफ से दारचा से आगे लेह जाने वाले वाहनों को सुबह 10:00 बजे के बजाय शाम करीब 4:00 बजे भेजा गया है। ताजा बर्फबारी के चलते इन वाहन चालकों को करीब छह घंटे इंतजार करना पड़ा है।

4 of 7
लाहौल में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
मनाली-लेह मार्ग पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद सीमा सड़क संगठन ने हाईवे-तीन से बर्फ को हटाकर इसे बहाल किया गया। इसके बाद बीआरओ की हरी झंडी मिलने के बाद दारचा में तैनात पुलिस के जवानों ने वाहनों को लेह के लिए रवाना किया। जबकि लेह से आने वाले वाहनों को अब बुधवार को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
लाहौल में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
चंबा जिले में भी मध्यरात्रि को मौसम ने करवट बदली। इससे कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊंची चोटियों समेत बैरागढ़-किलाड़  वाया साच पास मार्ग पर 10 से 12 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है।  जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद ठंड में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

6 of 7
चंबा की पहाड़ियों पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद
 बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर हुई बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई है। इससे अब पांगी से चंबा आने के लिए पांगी वासियों को जेएंडके, पंजाब समेत हिमाचल की सरहदों को पार कर पहुंचाना पड़ेगा। इससे लोगों जहां अतिरिक्त किराया देना होगा, वहीं उन्हें लंबा सफर भी तय करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद
जानें मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 13 से 16 अक्तूबर तक फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 11 व 12 अक्तूबर को मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें