बादल फटने से तबाही।
- फोटो : अमर उजाला
कालका-शिमला हाईवे पर भूस्खलन
कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार भूस्खलन के चलते यातायात वनवे किया गया है। शिमला-किन्नौर और नाहन-शिमला एनएच भी बंद है। रामपुर के साथ लगते झाकड़ी में एनएच-पांच ब्रौनी खड्ड में फिर से यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। भरमौर-पठानकोट हाईवे केरू पहाड़, पंचपूला, नैनीखड्ड, बग्गा और लोथल के पास बार-बार बाधित रहा। उधर, मंडी, सरकाघाट, बलद्वाड़ा, धर्मपुर, बल्ह, सुंदरनगर, सराज और नाचन में बारिश के चलते कुछ स्थानों पर भूस्खलन से कई सड़कें बाधित रहीं।