राजधानी शिमला में सुबह के समय मौसम साफ रहा, जबकि दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। धर्मशाला में भी गुरुवार को हल्की बारिश हुई। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.7, बिलासपुर में 29.0, हमीरपुर में 28.9, भुंतर में 28.4, कांगड़ा में 28.1, नाहन में 28.0, सुंदरनगर में 27.3, चंबा में 26.7, सोलन में 26.2, धर्मशाला में 23.8, शिमला में 21.8, कल्पा में 19.2, केलांग में 16.7 और डलहौजी में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, बुधवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान 3.0, कल्पा में 5.4, मनाली में 6.4, कुफरी में 9.3 और शिमला में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।