फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी, यहां देखें

Wed, 17 Feb 2021 08:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की नियमित, कंपार्टमेंट, अंक सुधार, अतिरिक्त विषयों और राज्य मुक्त विद्यालय की मिडल, 10वीं, 12वीं सालाना परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि एसओएस के आठवीं कक्षा के परीक्षार्थियों की परीक्षा 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक होगी। 10वीं की परीक्षाएं 13 अप्रैल से 28 अप्रैल और 12वीं की परीक्षाएं 13 अप्रैल से 10 मई तक संचालित की जाएंगी। 10वीं कक्षा के नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय के अलावा 8वीं, 10वीं कक्षा के राज्य मुक्त विद्यालय के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षाओं का समय सुबह पौने नौ से 12 बजे, जमा दो कक्षा के नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय और एसओएस के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का समय दोपहर पौने दो से पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसओएस आठवीं कक्षा की डेटशीट
राज्य मुक्त विद्यालय की आठवीं कक्षा की 13 अप्रैल को अंग्रेजी, 16 को गणित, 17 को हिंदी, 19 को कला,  20 अप्रैल को विज्ञान, 22 को संस्कृत, पंजाबी और 23 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

3 of 5
10वीं कक्षा की डेटशीट
10वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की 13 अप्रैल को हिंदी, 16 अप्रैल को गणित, 19 अप्रैल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 20  अप्रैल को वित्तीय साक्षरता, 22 अप्रैल को अंग्रेजी, 24 अप्रैल को संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/तमिल/तेलगू, 26 को सामाजिक विज्ञान, 28 को कला-ए (स्केल और ज्योमिति), स्वर संगीत, वाद्य संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कम्प्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइलस, सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, कृषि, ट्रैवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, शारीरिक शिक्षा, बीएफएसआई, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट और हेल्थकेयर की परीक्षा होगी।

4 of 5
छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
12वीं कक्षा की डेटशीट
12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की 13 अप्रैल को अंग्रेजी, 16 को रसायन विज्ञान, 17 को संस्कृत, 19 को हिंदी, 20 को दर्शन शास्त्र, फ्रेंच/उर्दू, 22 को गणित, 23 को मनोविज्ञान, 24 को अर्थशास्त्र, 26 को समाज विज्ञान, 27 को राजनीति शास्त्र, 28 को नृत्य, फाइन आर्ट, 29 को लोक प्रशासन, 30 को संगीत, 1 मई को भूगोल, 3 मई को जीव विज्ञान व अकाउंटेंसी, 4 मई को वित्तीय साक्षरता, 5 मई को इतिहास, 6 मई को ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, आईटीईएस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, ट्रैवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, शारीरिक शिक्षा, बीएफएसआई, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, 7 मई को कम्प्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा, योगा, आठ को हयूमन इकोलोजी एंड फेमिली साइंस, 10 को बिजनस स्टडी व भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष
24 मार्च से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 
10वीं व 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों में लिखित परीक्षा से पूर्व करवाई जाएंगी। 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा 24 मार्च से आठ अप्रैल तक तथा 10वीं के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 26 मार्च से आठ अप्रैल तक होंगी। शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं का संचालन मैट्रिक कक्षा की भांति प्रश्नपत्रों को स्थल पर सैट करके आंतरिक रुप से दर्शाई गई तिथियों में ही आयोजित होंगी। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड की ओर से किसी भी विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र प्रेषित नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें