हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में स्थानीय युवतियों ने आईस हॉकी स्टेडियम में जमी बर्फ पर शानदार नृत्य किया। काजा में आईस हॉकी प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह के दौरान स्थानीय युवतियों ने स्टेडियम में जमी बर्फ पर लाहौली लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर वहां मौजूद लोगों की प्रशंसा बटोरी।