फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2021: देशभक्ति के रंग में रंगा हिमाचल, देखें गणतंत्र दिवस के जश्न की शानदार तस्वीरें

Tue, 26 Jan 2021 05:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 13
भारतीय गणतंत्र दिवस 2021: - फोटो : अमर उजाला
देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में 72वां गणतंत्र दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। पूरा हिमाचल देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया।  राज्यस्तरीय समारोह शिमला के रिज पर आयोजित किया गया जबकि जिला व उपमंडल स्तर पर भी समारोह आयोजित किए गए जिनमें ध्वजारोहण, भव्य मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ऐतिहासिक रिज पर राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने 2 नागा रेजिमेंट के परेड कंमाडर केप्टन धीरज सैनी के नेतृत्व में प्रस्तुत शानदार मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और सलामी ली। राज्यपाल की धर्मपत्नी वसंथा बंडारू और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : अमर उजाला
इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, पूर्व सैनिकों, राज्य पुलिस, गृह रक्षा बल, हिमाचल प्रदेश डाक सेवा और राष्ट्रीय सेवा योजना केडिट की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों की झलक दिखाती प्रदर्शनियां भी लगाई गईं।


 
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना को देखते हुए समारोह में सुरक्षित शारीरिक दूरी व अन्य नियमों का का पूरा ख्याल रखा गया। सभी को मास्क पहनकर ही समारोह स्थल में प्रवेश करने दिया गया। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रिज मैदान पर उपस्थित रहे। 


 

4 of 13
- फोटो : अमर उजाला
 इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से अपनी झांकिया भी प्रदर्शित की गईं। झांकियों के माध्यम से विभागों ने अपनी विकासात्मक गतिविधियों को दर्शाने का प्रयास किया। इनमें पर्यटन, बागवानी समेत अन्य विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। 
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : अमर उजाला
समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न जिलों से आए लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों और कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोक कलाकारों ने समृद्ध लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। नागा रेजिमेंट प्रस्तुत ड्रिल और पुलिस विभाग के साइबर सेल की ओर से प्रस्तुत नाटक को जनता ने खूब सराहा।
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : अमर उजाला
लोक कलाकारों की ओर से विभिन्न जिलों के लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान रिज मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। 

8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किए गए। जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर मंडी में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। 

9 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने केलांग और ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सिरमौर में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। 

10 of 13
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल कुल्लू और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। 

11 of 13
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग सोलन, वन मंत्री राकेश पठानिया चंबा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने बिलासपुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता की। 

12 of 13
- फोटो : अमर उजाला
वहीं प्रदेश के सोलन के पुराना बस अड्डा पर मिठाइयों की दुकान के मालिक ने अलग अंदाज में शाहीदों को श्रद्धांजलि दी और गणतंत्र दिवस मनाया। 
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें