फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पंजीकरण की शर्त हटने के बाद पहले वीकेंड पर हिमाचल सैलानियों से पैक

Sat, 26 Jun 2021 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
शिमला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
पंजीकरण की शर्त हटने के बाद पहले वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थल शनिवार को सैलानियों से पैक हो गए हैं। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली सहित अन्य क्षेत्रों के होटलों में ऑक्यूपेंसी फुल हो गई है। मैदानी राज्यों की तपती गर्मी से राहत पाने पहाड़ी क्षेत्रों में सैलानी पहुंचे। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और मॉल रोड में शनिवार को कई महीनों बाद रौनक लौटी।

कोरोना कर्फ्यू के हटते ही प्रदेश के बॉर्डरों को बाहरी राज्यों के लोगों के लिए खोल दिया गया है। कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट और पंजीकरण के बाद ही प्रदेश में प्रवेश देने की शर्तें हटते ही सैलानियों ने प्रदेश का रुख किया है। इन आदेशों के लागू होने के बाद शनिवार को आए पहले वीकेंड पर प्रदेश में भारी तादाद में सैलानियों के पहुंचने से होटल कारोबारियों के चेहरे चमक उठे हैं। सैलानियों ने जुलाई के पहले दो वीकेंड के लिए शिमला के होटलों में एडवांस बुकिंग करना शुरू कर दी है। इतना ही नहीं अगस्त माह के लिए भी सैलानियों ने पूछताछ करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 7
शिमला का मालरोड - फोटो : अमर उजाला
शिमला सहित कुफरी, नालदेहरा, नारकंडा और मशोबरा के होटलों में जुलाई के लिए सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। मैक्लोडगंज के होटलों में ऑक्यूपेंसी 95 फीसदी पहुंच गई है।
विज्ञापन

3 of 7
शिमला का कार्ट रोड - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी शिमला में वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। शहर में शुक्रवार को ही होटल पैक हो गए थे और शनिवार को भी ऐसी ही स्थिति रही। पार्किंग पैक होते ही शहर की सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं।   लिफ्ट पार्किंग से टॉलैंड और दूसरी ओर ओल्ड बस स्टैंड, विक्ट्री टनल से आरटीओ आफिस तक वाहन कतारों में फंसे रहे। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
छोटा शिमला पार्किंग फुल होने के बाद सैलानियों ने सर्कुलर रोड पर जगह-जगह गाड़ियां खड़ी कर दीं इससे जाम की समस्या पेश आई। शनिवार सुबह 8 से शाम 8 बजे तक करीब 9500 वाहनों ने शोघी बैरियर से शहर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

5 of 7
शिमला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
  लिफ्ट पार्किंग फुल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने पर्यटक वाहनों को टुटीकंडी क्रॉसिंग पार्किंग में खड़े करने की हिदायत देनी शुरू कर दी लेकिन सैलानी नहीं माने। मालरोड जाने की जिद में सैलानी लिफ्ट पार्किंग की ओर आए। जगह न मिलने के बाद गाड़ियां आसपास खड़ी करनी शुरू कर दीं जिससे जाम लग गया। सुबह 11 से देर शाम 8 बजे तक सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक बेहद धीमी रफ्तार में चलने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

6 of 7
शिमला का मालरोड - फोटो : अमर उजाला
शहर के अधिकतर होटलों में शनिवार को 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। रविवार को होटलों में 50 फीसदी से अधिक कमरे एडवांस बुक हो गए हैं। शनिवार को शिमला के अलावा कुफ री, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा भी सैलानियों से गुलजार रहे। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कालका-शिमला ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे चला रहा पांच ट्रेनें 
कालका से शिमला आने वाली ट्रेनों में बीते तीन दिनों से आक्यूपेंसी बढ़कर 70 से 80 फीसदी तक पहुंच गई। कालका-शिमला ट्रैक पर इन दिनों विस्ताडोम ट्रेन, रेलमोटर कार, शिवालिक एक्सप्रेस के अतिरिक्त पांच ट्रेनें चल रही हैं। रेल मार्ग से भारी संख्या में सैलानी शिमला के लिए आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें