फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चेक डैम में डूब रहे बेटे को बचाने कूद गई मां, दोनों की मौत

Fri, 25 Jun 2021 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 5
रज्जो देवी अपने दस साल के बेटे अभिषेक के साथ। - फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में मां-बेटे की चेक डैम में डूबने से मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार करीब पौने ग्यारह बजे हुआ। टिकरू पंचायत के चांदनी गांव की 38 वर्षीय रज्जो देवी पत्नी अच्छर सिंह अपने 10 साल के बेटे अभिषेक के साथ खेतों में काम के लिए जा रही थी। रास्ते में चेक डैम की पगडंडी से गुजरते हुए अचानक बेटे का पांव फिसला और वह डैम में जा गिरा। बेटे को डूबते देख मां जोर-जोर से चिल्लाई और मदद की पुकार की। जब आसपास कोई नजर नहीं आया तो मां बच्चे को बचाने के लिए खुद डैम में कूद गई। रज्जो देवी को तैरना नहीं आता था। महिला की चीख सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और चेक डैम से मां-बेटे को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां आपातकालीन सेवा में तैनात डॉ. ऋषभ चड्ढा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार में आईटीआई जोगिंद्रनगर में नौकरी कर रहा पिता और 14 साल की बेटी ही बची है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मेहरा का कहना है कि मृतक के परिजनों को 20 हजार फौरी राहत दे दी है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे में मां-बेटे की चेक डैम में डूबकर मौत हो गई है। डैम करीब आठ से दस फीट गहरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिए हैं। हर पहलू को ध्यान में रखकर हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें