फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पहाड़ बर्फ से लकदक, दिल खुश कर देंगी ये 11 शानदार तस्वीरें

Tue, 07 Jan 2020 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
खज्जियार - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में पहाड़ बर्फ से लकदक हो गए हैं। बर्फ से लदी वादियों का नजारा देखने लायक है। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो मनाली, खज्जियार, डलहौली, कुफरी और किन्नौर बेहतर विकल्प हो सकता है। इन 11 शानदार तस्वीरों को देखने के बाद आप अपने आप को यहां आने से रोक नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
चंबा जिले के उपमंडल पांगी के किलाड़ तहसील मुख्यालय में मंगलवार देरशाम तक दो फीट तक बर्फबारी हुई है। पर्यटन नगरी खज्जियार में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। यहां चार इंच ताजा बर्फबारी हुई है। भरमौर में 10 इंच, मणिमहेश, कुगति, जालसू जोत, काली छौ में दो से तीन फीट, जोत में एक फीट से डेढ़ फीट, पौहलाणी में एक फीट बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
चुराह क्षेत्र में दो फीट तक बर्फबारी के बाद मंगलवार दोपहर बाद भी रूक-रूक कर बर्फबारी का क्रम जारी रहा। किहार सेक्टर के तहत आते क्षेत्रों में दो से चार इंच और ऊपरी चोटियों गुल्लू की मंडी, गढ़माता, चोंडी की घोड़ी, मरालीधार, धार मंदराला में दो से  तीन फीट तक बर्फबारी हुई।

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
 इसी तरह उपमंडल पांगी के किलाड़ तहसील मुख्यालय में डेढ से दो फीट तक बर्फबारी हुई। जबकि, ऊपरी चोटियों हुडानभटोरी, चस्क भटोरी, धरवास, साच पास में दो से चार फीट तक बर्फबारी हुई है। जिस कारण पांगी-तीसा-चंबा मार्ग, पांगी-जम्मू-चंबा मार्ग बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद पड़ा है। 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, किन्नौर जिले में के विभिन्न भागों में 30 से 60 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। तापमान शून्य से भी  बर्फबारी से जिले में यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान -0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस और पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान -2 और न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को रिकांगपिओ, कल्पा, रोधी, पांगी, कोठी कश्मीर, ब्रेलंगी, तेलंगी, दुन्नी, युवारंगी, खवांगी, दाखो, बारंग, रल्ली, युला, मीरू, उरनी, रामनी, जानी, पानवी, तरांडा, छोटा कंबा, बड़ा कंबा, नाथपा, भावावैली के कटगांव, काफनू, यांगपा, सापनी, कनई, बटूरी, शौंग, चांसू, रिब्बा, रिस्पा, आकपा, रारंग, मूरंग, पूह, पोवारी, छितकुल, रक्षम,  ठंगी, लंबर, कुन्नोचारंग, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, लियो, हांगो, सुमरा, शलखर सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 30 से 60 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। 

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला में मंगलवार को दिन भर मूसलाधार बारिश और हल्की बर्फबारी भी हुई। प्रदेश का अधिकतम तापमान आठ डिग्री कम हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने के आसार जताए हैं। हिमाचल में 9 और 10 जनवरी को धूप खिलने का पूर्वानुमान है। 11 से 13 जनवरी तक दोबारा बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, जिला कुल्लू और लाहौल में तीन दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के बाद मनाली से सोलंगनाला का संपर्क कट गया है। मनाली शहर में करीब 10 सेंटीमीटर ताजा बर्फ दर्ज की गई है। हालांकि मंगलवार को पर्यटकों ने सोलंगनाला का रुख किया। लेकिन प्रशासन ने सैलानियों को नेहरूकुंड में ही रोक दिया है।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सोलंगनाला से वापस मनाली आते समय सोमवार शाम को करीब 1500 सैलानी बर्फ में फंस गए थे। ऐसे में मनाली प्रशासन ने सबक लेते हुए पर्यटकों को नेहरूकुंड से आगे नहीं जाने दिया। ऐसे में सैलानियों ने नेहरूकुंड में ही बर्फ के फाहों का आनंद और सेल्फी ली।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रे में अभी तक 90 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई है। सोलंगनाला में 20, मनाली में 10, जलोड़ी दर्रा में 30, मढ़ी और कोकसर में 50 सेंटीमीटर बर्फ रिकॉर्ड की गई है। जिला प्रशासन ने पर्यटकों के साथ आम लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें