विंटर क्वीन प्रतियोगिता के अंतिम दौर में पूछे गए प्रश्न के उत्तर ने गुंजन सकलानी के सिर विंटर क्वीन का ताज सजा दिया। अंतिम दौर में प्रतिभागियों से पूछा गया कि जीवन में सबसे अच्छा शिक्षक कौन है, सफलता या असफलता?। इस पर गुंजन ने जवाब दिया कि असफलता ही सफलता की कुंजी है। असफलता के बाद सफल होने की प्रेरणा मिलती है।