फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बेकाबू भीड़ ने बरसाए पत्थर, ADM, ASP, SHO सहित 15 लोग घायल

Tue, 01 Aug 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तीसा (चंबा)
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में छात्रा से दुराचार के बाद शिक्षकों की पिटाई करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अधिकारियों पर ही पथराव कर दिया। पथराव के चलते एडीएम चंबा बलवीर ठाकुर, एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर, एसएचओ तीसा दिनेश धीमान, एएसआई कुलदीप कुमार, अन्य पुलिस कर्मी सहित 15 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

2 of 7
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तीसा अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। एएसपी चंबा को तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
सोमवार को क्षेत्र में पूरा दिन माहौल तनावपूर्ण रहा। अध्यापकों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को विशाल आक्रोश रैली निकाली। आक्रोश रैली में स्थानीय लोग अपनी दुकानें बंद करके पहुंचे।

4 of 7
नकरोड़, चिल्ली, शिकारी मोड़, कलोनी मोड़, तीसा व भंजराड़ू के बाजार बंद रहे। विशाल आक्रोश रैली यहां स्थित निजी संस्थान की ओर बढ़े और पथराव किया। इस पथराव के दौरान एक मकान व करियाना दुकान और एक दोपहिया मैकेनिक की दुकान भी प्रदर्शनकारी लोगों ने तोड़ डाली। 
विज्ञापन

5 of 7
टटोगन, डोरी, ढांजू पुल के पास और खुशनगरी के समीप पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस का यह प्रयास कामयाब ना हुआ। बहरहाल, प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने हवा में आंसू गैस के गोले छोड़े।
विज्ञापन

6 of 7
इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया।  इस पर आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। प्रदर्शनकारी लोग मांग कर रहे है कि स्कूल के अध्यापकों से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एक तरफ जहां स्थानीय लोग रैली निकालकर अपना रोष प्रकट कर रहे थे तो वहीं, दूसरी तरफ पुलिस थाना तीसा के बाहर लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब चार सौ अध्यापक मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। उपायुक्त सुदेश मोख्टा और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर दोबारा तीसा पहुंचे। लोगों की उग्र भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। उपायुक्त सुदेश मोख्टा  ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है और यह भी बताया कि अध्यापक संघ से भी वार्तालाप  किया गया ताकि स्थिति सामान्य रहे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। तीसा में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और स्थिति पर पूरी नजर भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें