हिमाचल कैबिनेट
- फोटो : अमर उजाला
नंबरदारों, चौकीदार का मानदेय बढ़ाया
प्रदेश में कार्यरत 5,000 नंबरदारों, राजस्व चौकीदारों और अंशकालिक कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने का कैबिनेट ने फैसला लिया है। बजट घोषणा के अनुसार राजस्व विभाग के 3,177 नंबरदारों का मानदेय 3,200 से बढ़ाकर 3,700 रुपये प्रतिमाह करने को स्वीकृति दी है। इसके अलावा 1,950 राजस्व चौकीदार और अंशकालिक कार्यकर्ता के मानदेय को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया।