फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: राजभवन में मंत्री ले रहे थे शपथ, सचिवालय हो गया खाली

Thu, 30 Jul 2020 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जयराम सरकार में तीन नए मंत्रियों ने गुरुवार को राजभवन में एक सादे कार्यक्रम में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने तीनों को मंत्री पद पर की शपथ दिलाई। सबसे पहले पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया और घुमारवीं से विधायक राजेंद्र गर्ग को मंत्री पद पर की शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त मंत्रियों को कमरे अलॉट कर दिए गए हैं। राकेश पठानिया पठानिया E-321, सुखराम चौधरी G-21  और राजेंद्र गर्ग E-212 में बैठेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजभवन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पीटरहॉफ में वेबकास्ट हुआ। पीटरहॉफ में जिंदाबाद के नारों के साथ मंत्रियों का स्वागत किया गया। पीटरहॉफ में प्रेस वार्ता में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदलने की संभावना है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 के 11 मंत्री मेरी रुचि के हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार मानसून सत्र देरी से होगा। नवनियुक्त मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि जो भी विभाग मिलेगा उसमें बेहतरीन काम करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। सचिवालय में तीन कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बावजूद कार्यालय बंद न करने पर भड़के कर्मचारियों ने वीरवार सुबह साढ़े दस बजे मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। कर्मचारी अपनी शाखाओं से बाहर आए और नारेबाजी करने लगे। कर्मचारियों ने इलर्जली बिल्डिंग बंद न करने पर रोष जताया। सचिवालय में सैनिटाइजेशन नहीं होने और गेट पर एंट्री के समय सख्ती नहीं बरतने को लेकर भी विरोध जताया। कर्मचारियों ने दो दिन के लिए सचिवालय को बंद करने की मांग की। कई कर्मचारियों ने सचिवालय में कोरोना है लिखी तख्तियां गले में पहनकर प्रदर्शन किया। अफसरशाही पर भी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन के बाद कई कर्मचारी घर चले गए और कुछ कर्मी काम पर लौट गए। सचिवालय कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जब पहला पॉजिटिव केस आया था तो बिल्डिंग को सील कर सैनिटाइजेशन की मांग उठाई थी। संक्रमण का दूसरा मामला आने के बाद दोबारा मामला अफसरों में लाया गया। अब बुधवार को जो तीसरा व्यक्ति पॉजिटिव निकला है, वह 27 जुलाई तक दफ्तर आता रहा है। जब एजी ऑफिस, हाईकोर्ट, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विश्वविद्यालय बंद किए जा सकते हैं तो सचिवालय को बंद क्यों नहीं किया जा रहा? उन्होंने कहा कि इन हालात में काम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें