फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल के कई जिलों में झमाझम बारिश, सड़कें बंद होने से यातायात ठप

Thu, 30 Jul 2020 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के कई जिलों में झमाझम बादल बरस रहे हैं। पूरे प्रदेश में चार अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 31 जुलाई तक प्रदेश में चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोलन जिले में बुधवार से हो रही बारिश से कंडा धर्मपुर संपर्क मार्ग धंस गया जिससे यातायात ठप हो गया है। प्रशासन ने जिले के सभी उपमंडलों से नुकसान से संबंधित रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया है। मैदानी जिलों के लोगों को भी गर्मी से कुछ राहत मिली है। कुल्लू जिले में बुधवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण घाटी का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लारजी-सैंज मार्ग रात को छह घंटे तक अवरूद्ध रहा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जिले में भूस्खलन व पत्थर गिरने से एक दर्जन के करीब सड़क मार्ग प्रभावित हुए है। रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाडिय़ों मेंं हल्का हिमपात होने से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में भी मूसलाधार बारिश जारी है। टौणी देवी से कक्कड़ मार्ग पर पहाड़ी के दरकने से यातायात बंद हो गया है। उटपुर में गौशाला गिरने से तीन मवेशियों की मौत जबकि एक मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें