फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में फिर बर्फबारी, तीन एनएच समेत 332 सड़कें बंद, हवाई उड़ानें भी रद्द

Tue, 21 Jan 2020 11:47 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मुख्य पर्यटन स्थलों कुफरी, मनाली और डलहौजी में मंगलवार सुबह फिर हिमपात हुआ। प्रदेश में ताजा हिमपात से शिमला-रामपुर, आनी-जलोड़ी-कुल्लू और मनाली-लेह नेशनल हाईवे समेत 332 सड़कें बंद हो गईं। राजधानी शिमला में भी सोमवार रात बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। रात भर नारकंडा में एनएच पर वाहनों के पहिये थमे रहे।
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
चंबा जिले के डलहौजी, खज्जियार, लक्कड़मंडी, आहला, सलूणी, किहार, तीसा, भरमौर और पांगी में ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चंबा में करीब 50 सड़कें बंद होने से एक दर्जन बसें विभिन्न स्थानों पर फंस गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने के बाद कुल्लू व लाहौल-स्पीति में एक बार फिर ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद कुल्लू जिला की पहाड़ियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र हिमपात से लकदक हो गए हैं। 

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर ताजा बर्फबारी के बाद बिजली-पानी को लेकर ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कुल्लू जिला में 50 से अधिक सड़कें बर्फबारी व बारिश के बाद अवरुद्ध हो गई हैं। जबकि जनजातीय क्षेत्रों के लिए मंगलवार को होने वाली प्रस्तावित उड़ानें भी बर्फबारी के कारण रद्द हो गई हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
 घाटी में 22 विभिन्न जगह 22 मरीज फंसे हुए हैं। खराब मौसम के चलते मरीजों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। 11 जनवरी के बाद से जनजातीय क्षेत्रों के लिए कोई भी हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं हुई है। लगातार खराब मौसम हेलीकॉप्टर उड़ानों में बाधा बन रहा है।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : ani
मनाली शहर में ताजा बर्फबारी से सैलानी और पर्यटन कारोबारी खुश है। शहर में सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं राजधानी शिमला में भी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। शहर के जाखू, मालरोड, संजौली और ढली क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद शिमला-रामपुर नेशनल हाइवे-05 पर करीब 12 घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। सोमवार रात करीब 11:15 बजे फागू, कुफरी और छराबड़ा में बर्फबारी शुरू हुई। इसके बाद 12 बजे ट्रैफिक बंद हो गया। पूरी रात वाहनों की आवाजाही बंद रही। मंगलवार सुबह बर्फबारी के बाद सड़क पर भारी फिसलन के चलते ठियोग-फागू और ढली में गाड़ियां रोक दी गईं। दोपहर 12 बजे के बाद फागू-कुफरी सड़क पर ट्रैफिक बहाल हो पाया। शिमला डिविजन की 119 सड़कें बंद होने से मंगलवार को एचआरटीसी के 171 रूट फेल हुए जबकि 41 बसें विभिन्न रूटों में फंस गईं।

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
किन्नौर, ऊपरी शिमला और आउटर सिराज की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी का दौर जारी है। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के 4, रिकांगपिओ के 12, तारादेवी के 58, रोहड़ू के 19, रामपुर के 43, करसोग के 20, शिमला ग्रामीण के 13 और सोलन डिपो के 2 रूट फेल हुए हैं। लोकल डिपो की 10, तारादेवी की 3, रोहड़ू की 11, रामपुर की 6, करसोग की 3 और शिमला ग्रामीण की 8 बसें विभिन्न रूटों में फंसी हुई हैं। जिला कांगड़ा के कई क्षेत्रों में मंगलवार को बारिश जारी रही।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को नड्डी, मैक्लोडगंज, भागसूनाग और डलझील, बीड़ बिलिंग और मुल्थान में बर्फबारी हुई। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 23 को मौसम साफ रहने की संभावना है। 24 और 25 जनवरी को दोबारा मौसम खराब होने के आसार हैं। रामपुर से रोहड़ू को जोड़ने वाली सड़क दो सप्ताह से बहाल नहीं हो पाई है। 

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                - 10.2
कल्पा                - 7.4
कुफरी                - 3.4
डलहौजी            - 2.3
मनाली              - 1.6
शिमला                शून्य
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र                    बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग                75 
जलोड़ी दर्रा         35 
सोलंगनाला         30
खज्जियार            17
डलहौजी            12
मनाली              10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें