राजधानी शिमला में बारिश ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शिमला शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 173 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार रात से सोमवार सुबह 11 बजे तक राजधानी में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
2 of 12
इससे पहले 12 अगस्त 2007 को शहर में 122 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। शिमला में अभी तक सबसे अधिक बारिश 22 अगस्त 1901 को 277 मिलीमीटर रिकार्ड हुई है। रविवार रात दो बजे से लेकर सोमवार सुबह 10 बजे तक शहर में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
3 of 12
शहर में 30 से 40 मिलीमीटर प्रति घंटा बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रदेश में सोमवार को इस सीजन की सबसे अधिक बारिश सुजानपुर टीहरा में दर्ज हुई। सुजानपुर में 307 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
4 of 12
इसके अलावा अर्की में 300, नादौन में 285, गोहर में 260, पांवटा साहिब में 239, बैजनाथ में 235, पालमपुर में 212, भौरंज में 209, देहरा गोपीपुर में 194, नैनादेवी में 190, काहु में 183, गगल में 168 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
5 of 12
सरकाघाट में 158, सुंदरनगर में 151, जुब्बड़हट्टी में 146, धर्मशाला में 143, नगरोटा सुरियां में 135, सोलन में 129, अंब में 126, कुफरी में 125, बंजार में 120, कसौली में 117 और कंडाघाट में 116 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
6 of 12
करसोग-पंडोह में 115, धर्मपुर में 110, बरठीं-गुलेर में 103, झंडूता में 100, पच्छाद में 93, हमीरपुर में 84, चंबा में 78, डलहौजी में 72, रामपुर में 66, राजगढ़ में 62, मनाली में 59, जंजैहली में 55 और मंडी में 53 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
7 of 12
मौसम खराब होने के चलते सोमवार को प्रदेश में रेल और हवाई सेवाएं बाधित रहीं। हैरिटेज रेल ट्रैक कालका-शिमला पर भूस्खलन होने से सोमवार को सभी गाड़ियां रद्द हो गईं।
8 of 12
शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से हैली टैक्सी की उड़ान नहीं हुई। दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट भी नहीं आई। दिल्ली-भुंतर की हवाई उड़ानें भी रद्द हो गई। गगल एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं।
9 of 12
भारी बारिश के चलते प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में मंगलवार को भी छुट्टी रहेगी। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने सभी जिला उपायुक्तों को खराब मौसम के पूर्वानुमान के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों को 14 अगस्त को बंद करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार सुबह भी स्कूलों में आपात छुट्टी कर दी गई थी।
10 of 12
प्रदेश में मंगलवार को भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने मंगलवार के अलावा 16 और 17 को भी भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। 15 अगस्त को प्रदेश में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। 19 तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। है।
11 of 12
भारी बारिश के चलते रविवार रात से लेकर सोमवार शाम तक प्रदेश में कई जगह बिजली सप्लाई बंद रही। बारिश के चलते बिजली बोर्ड के सौ से अधिक फीडरों को नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड को अभी तक दो करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया है।
मानसून के चलते हिमाचल में 2848 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। शहरी क्षेत्रों में 32 और ग्रामीण क्षेत्रों की 2190 की पेयजल स्कीमें हैं। इसी तरह 559 सिंचाई स्कीमें, 43 बाड नियंत्रण स्कीमें और 24 सीवरेज पाइप लाइन स्कीमें प्रभावित हुई हैं। विभाग को 12444 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।