अपने दोस्तों की आंखों के सामने राज मौत के मुंह में चला गया और वे चारों कुछ नहीं कर पाए। पढ़िए दर्दभरी कहानी...
विज्ञापन
2 of 6
हिमाचल के जिला मंडी से सटे पांच मील के पास ब्यास नदी में बहे हरियाणा के युवक का शव बरामद कर लिया गया है। सर्च ऑपरेशन के चार घंटे के बाद नंगल से आए गोताखोरो ने शव को ढूंढ निकाला। युवक शव चट्टान के नीचे फंसा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
जानकारी के अनुसार राज छेत्री उर्फ जॉनी निवासी पानीपत हरियाणा अपने चार दोस्तों के साथ मनाली घूमने जा रहा था। मंडी के पहुंचते ही सभी दोस्त पांच मील के पास ब्यास किनारे फोटोग्राफी करने उतर गए। इसी दौरान जॉनी ने पानी में सेल्फी लेने की बात दोस्तों से कही।
4 of 6
दोस्तों ने उसे पानी में जाने से मना किया। लेकिन, सेल्फी के चक्कर में वह पानी में चला गया। सेल्फी लेने के बाद वह अधिक गहरे पानी में चला गया। जिससे तेज बहाव की चपेट में आकर वह बह गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 6
लेकिन, जॉनी का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस ने नंगल से आए गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जॉनी के पिता रामू व मां कलावती सुबह ही मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार रामू मूलत नेपाल के निवासी है। वह पानीपत में लंबे अरसे से रह रहे हैं।
सर्च ऑपरेशन के वक्त माता-पिता भी मौके पर ही मौजूद रहे। सर्च ऑपरेशन के चार घंटे बाद गोताखोरों ने शव तलाश लिया। एसएचओ सदर थाना सुनील कुमार ने कहा कि युवक का शव चट्टानों के बीच में फंसा हुआ था। गोताखोरों ने शव को निकाला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।