सरकार बेरोजगारी भत्ता दे रही है लेकिन अब इसके नियमों में कुछ बदलाव किया गया है। आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी और हर माह एक हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
2 of 8
यह निर्णय श्रम एवं रोजगार तथा उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में श्रम एवं रोजगार विभाग की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
3 of 8
सरकार की महत्वाकांक्षी बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए अब प्रदेश के पात्र युवा आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
4 of 8
- फोटो : फाइल फोटो
रोजगार मंत्री ने कहा कि ऐसे युवा जो एक वर्ष पहले से किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वह तुरंत आनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग विभाग की वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र युवा औपचारिकता पूरी करते हैं तो उन्हें आनलाइन आवेदन के महीने से बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप इस योजना को 15 अप्रैल 2017 से कार्यान्वित करने की घोषणा की थी। वायदे के अनुसार प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि 20 से 35 वर्ष के उन सभी युवाओं को भत्ता दिया जाएगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय सभी स्रोतों से दो लाख रुपये से कम तथा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो है।
विज्ञापन
7 of 8
उन्होंने कहा कि ऐसे सभी पात्र युवाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से दो वर्ष तक भत्ता दिया जाएगा, जबकि शारीरिक रूप से अक्षम युवाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से यह भत्ता मिलेगा। अग्निहोत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत पात्र बेरोजगार युवा हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए।
प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए वर्ष 2017-18 के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके लिए हर जिले को पांच करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाया गया है। बैठक में प्रधान सचिव श्रम एवं रोजगार आरडी धीमान, श्रमायुक्त हिमांशु शेखर मिश्रा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।