फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शिमला में तीन साल बाद मार्च में हुई बर्फबारी, मनाली में ठंड से एक की मौत

Sat, 07 Mar 2020 12:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। राजधानी शिमला में  तीन साल बाद मार्च में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। कुल्लू, चंबा, किन्नौर, मंडी और लाहौल के कई क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। शनिवार को भी मौसम खराब रहेगा। आठ से दस मार्च तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मार्च माह के दूसरे सप्ताह में पहाड़ों के साथ ग्रामीण इलाकों में ताजा बर्फबारी से जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है। शुक्रवार रात को रोहतांग में 40 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी की सूचना है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जबकि जलोड़ी दर्रा 30, सोलंगनाला में 15, मढ़ी में 30, कोकसर में 15 सेंटीमीटर बर्फ होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है। औट-आनी-सैंज हाइवे-305 के बंद होने से लोगों को अब घियागी से खनाग तक 15 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ेगा।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं ग्रामीण इलाके भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। ताजा बर्फबारी से बागवानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। वहीं मनाली में एक व्यक्ति की ठंड के कारण मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की वीडियो व फोटोग्राफी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी कर्नाटक के रूप में हुई है जो कई सालों से मनाली में ही काम करता था। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें