प्रदेश के 90000 किसानों को कृषि कोष का लाभ मिलेगा। कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) किसानों, बागवानों, दुग्ध उत्पादकों, मछुआरों, दुग्ध उत्पादकों आदि प्राथमिक उत्पादकों के निकाय हैं। उन्हें ग्रेडिंग पैकिंग, मशीनों, परिवहन, भंडारण गोदाम जैसे बुनियादी ढांचे की जरूरत है। एफपीओ को मजबूत करने के लिए 20 करोड़ कृषि कोष में दिए हैं। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना से 20 हजार किसानों को जोड़ा जाएगा। इस योजना पर सरकार 25 करोड़ खर्च करेगी। पहले 50 हजार किसानों को इस योजना से जोड़ा जा सका है। अब इससे एक लाख किसानों को जोड़ा जाएगा और उनको प्रशिक्षण देंगे।