तेज गर्मी की मार झेल रहे लोगों को इससे राहत मिली है। सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में भी सुबह के समय हल्की बारिश हुई। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.2, कांगड़ा में 37.1, बिलासपुर में 37.0, हमीरपुर में 36.7, चंबा में 36.6, सुंदरनगर में 35.5, नाहन में 34.2, भुंतर में 32.2, सोलन में 31.0, शिमला में 24.5, डलहौजी में 22.8, कल्पा में 17.0 और केलांग में 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वीरवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मैदानी क्षेत्रों में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया।