अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल में देश भर के अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक झलक दिखने को मिल रही है। मालरोड और रिज मैदान पर जगह-जगह चंडीगढ़, हरियाणा और राजस्थान के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कार्निवल के दूसरे दिन ऐतिहासिक रिज मैदान पर इन कलाकारों ने रिज मैदान, रिपोर्टिंग रूम, गेयटी प्लाजा और राज्य पुस्तकालय के बाहर अपने-अपने राज्यों के लोकनृत्य पेश किए। शिमला पहुंचे सैलानी और स्थानीय लोग इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खूब आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच मालरोड से लेकर शेर-ए-पंजाब तक देश के पांच राज्यों से आए कलाकार करतब करते नजर आए। नॉर्थ जॉन कल्चर केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त सहयोग से जिला प्रशासन की ओर से मनाए जा रहे इस कार्निवल के लिए देश के चारों दिशों के युवा कलाकारों सहित प्रोफेशनल कलाकार पहुंचे हुए हैं।
4 of 8
summer festival shimla
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच मालरोड, टॉउन प्लाजा, गेयटी टाउन हाल शेरे पंजाब से लेकर लिफ्ट तक जगह-जगह जम्मू-कश्मीर, असम, हैदराबाद, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
5 of 8
म्मू कश्मीर का राउफ नृत्य
- फोटो : अमर उजाला
कार्निवल के तीसरे दिन रिज मैदान प्रदेश की पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुति देंगे। प्रदेश भर के अलग-अलग जिलों से आए सर्वश्रेष्ठ परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुनों पर हिमाचल की लोक सांस्कृतिक को पेश करेंगे।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कलाकारों की ओर से देव स्थलों, देव पूजा, पारंपरिक मेलों, शादी समारोह पर बजने वाली वाद्य यंत्रों की धुनों पर प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर बारह बजे से खंजरी- मुसादा, शहनाई, टमक और बांसुरी वादन पर प्रस्तुतियां होगी।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
टमक दल हमीरपुर, महासू युवक संस्कृति मंडल चौपाल, मंडी देवाश्री ब्रहमा मंदिर कमेटी, चंबा का संस्कृति दल, सांस्कृतिक दल सिरमौर के वाद्य यंत्र कलाकारों ने हिस्सा लिया।
कार्निवल में असम के कलाकार बीहू, मध्यप्रदेश के राई, गुजरात के डांडिया, जम्मू-कश्मीर के रउफ और तेलंगाना के कलाकार पेरिनी शिवतांडवम लोकनृत्य पेश कर रहे है। कार्निवल में चंडीगढ़ के कलाकारों ने कठपुतली, टाउन हॉल और टका बैंच पर राजस्थान के कलाकारों ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत करेंगे। मध्य हरियाणा के कलाकार बीन जोगी, राजस्थान के कलाकार कच्ची घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी।