फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में हुई ताजा बर्फबारी, तस्वीरों में देखने लायक है नजारा

Sun, 25 Feb 2018 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल मनाली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग, भरमौर और किन्नौर में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई जबकि राजधानी शिमला में दिनभर हल्की बूंदाबांदी जारी रही। शुक्रवार रात से प्रदेश में मौसम एकाएक बदला। 
विज्ञापन

2 of 7
शनिवार सुबह मनाली के साथ रोहतांग, जलोड़ी दर्रा, लाहौल, भरमौर और किन्नौर में बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की। रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

3 of 7
रोहतांग दर्रा समेत कुल्लू और लाहौल की चोटियों में शनिवार सुबह बर्फबारी का दौर शुरू हुआ वहीं दोपहर बाद मनाली व सोलंगनाला में बर्फबारी गिरना शुरू हुई। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। 

4 of 7
वहीं जलोड़ी दर्रा पर यातायात बंद होने से एचआरटीसी ने घाटी के एक दर्जन से अधिक रूटों पर बसों को गंतव्य तक नहीं ले जाने को कहा है। किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से एक बार फिर से किन्नौर में ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
रामपुर और आनी के निचले क्षेत्रों में दोपहर के बाद बारिश हुई। जिला चंबा में शनिवार को मौसम खराब रहा। इस दौरान जहां निचले क्षेत्रों में बारिश हुई तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों जोत, साच पास, किहार व भरमौर की ऊंची पहाड़ियों पर रूक-रूक कर हल्का हिमपात हुआ। हिमपात होने से समूचा जिला प्रचंड ठंड की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन

6 of 7
राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को दिन भर रुक रुक कर बूंदाबांदी होने का दौर जारी रहा। शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 11.4, ऊना में 22.6, नाहन में 22.0, सोलन में 16.0, धर्मशाला में 17.6, कांगड़ा में 21.4, बिलासपुर में 23.0, हमीरपुर में 21.1, चंबा में 19.1, सुंदरनगर में 18.0, भुंतर में 15.2, डलहौजी में 8.6 और कल्पा में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 2.5, कल्पा में 3.4, मनाली में 5.4, शिमला में 8.5, ऊना में 14.0, नाहन में 13.9, धर्मशाला में 8.4, कांगड़ा में 12.3 और मंडी में 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रदेश में एक और दो मार्च को दोबारा बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। दो मार्च को प्रदेश में होली का पर्व मनाया जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने होली के दिन प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।  26 से 28 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें