फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से फैली आग की चपेट में आए आठ मकान जल कर राख

Sat, 24 Feb 2018 10:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, दलाश/नित्थर(कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 5
प्रदेश के जिला कुल्लू की नित्थर उपतहसील की शिल्ली पंचायत के डगैणी गांव में आठ घर जलकर राख हो गए। आग से झुलसकर एक गाय और एक बछड़े की मौत हो गई। क्षेत्र में तैनात वन रक्षण की गाड़ी भी आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गई। आग दो दिन से गांव के पास ही जंगल में लगी थी, जो कि तेज हवा के कारण विकराल रूप लेते हुए डगैणी गांव तक पहुंच गई और गांव के एक के बाद एक आठ घरों को आग ने पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। गनीमत यह रही कि आग में कोई मानवीय क्षति नहीं हुई, लेकिन जिन परिवारों के घर जले हैं, उनकी सर्द रातें बिना छत के कैसे गुजरेंगी, इसकी चिंता अब पीड़ितों को परेशान कर रही है। आग से करीब 35 लाख रुपये के प्रारंभिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला गांव के लिए रवाना हुआ। राजस्व विभाग की टीम भी नुकसान का आकलन करने में जुट गई है। बीते दो दिनों से डगैणी के जंगल में आग लगी हुई थी। शुक्रवार को आग गांव तक पहुंच गई और करीब 12 बजे तेज हवाओं के चलते इस आग ने आठ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि कोई भी आग बुझाने के लिए जल रहे मकानों के ज्यादा नजदीक नहीं जा पाया। हालांकि ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास जरूर किया, लेकिन लकड़ी से बने आठ मकानों को आग ने पल भर में राख के ढेर में तबदील कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
सूचना मिलते ही रामपुर से अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा, लेकिन दल के पहुंचने से पहले ही मकान जल कर राख हो गए थे। आग लगने से पहले सभी लोग घरों से बाहर निकल चुके थे, इसलिए मानवीय नुकसान होने से बच गया। आग से झुलसकर एक गाय और एक बछड़े की मौत हो गई, जबकि एक गाय झुलसने से जख्मी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार नित्थर प्रदीप चंदेल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन करने में राजस्व विभाग की टीम जुट गई। इस आगजनी में 35 लाख रुपये के प्रारंभिक नुकसान का आकलन किया गया है, जिसमें कुल आठ मकानों के 28 कमरे और तीन लोगों की गौशाला और घास जला है।

4 of 5
इस अग्निकांड में 17 परिवारों के सिर से छत छिन गई। केशव राम के 2 कमरे, हुक्म राम का एक, बेली राम के 2, भोगा राम के 3, राजेंद्र पाल के 3, बृज लाल के 2, राम लाल का 1, दिवेश का 1, श्याम के 2, नरमा देवी के 2, सीता देवी का 1, ताबे राम के 2, टेक सिंह के 2, शेर सिंह के 2 और यशपाल के भी 2 कमरे राख हुए हैं। हुक्म राम, भोगा राम और बेली राम की गौशालाएं भी आग की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपायुक्त यूनुस ने बताया कि अग्निकांड के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जा रहा है। आनी की एसडीएम पूजा चौहान राहत राशि और आवश्यक सामग्री के साथ मौके पर पहुंच गई हैं। उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं एसडीएम आनी पूजा चौहान ने बताया कि नुकसान का आकलन करने के बाद पीड़ित परिवारों को जल्द फौरी राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें