हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में रविवार को भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। निचले इलाकों में बारिश होती रही। रोहतांग समेत लाहौल घाटी में दूसरे दिन भी हिमपात हुआ। अप्रैल में भी लाहौल घाटी में बर्फबारी के दौर से हर कोई हैरान है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
रविवार सुबह रोहतांग में 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। जबकि लाहौल, कीह, तोद घाटी के रिहायशी क्षेत्रों में छह सेंटीमीटर तक बर्फ गिरने की सूचना है। लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी से लेडी ऑफ केलांग, मुलकिल, घेपन पीक, कुलती नाला, नीलकंठ और कुगती जोत की पहाड़ियों पर बर्फ बिछ गई है।
विज्ञापन
3 of 8
तोद घाटी के कवारिंग सहित गांवों तक छह सेंटीमीटर तक ताजा बर्फ गिरी है। वहीं घाटी के योचे और मयाड़ घाटी के ऊपरी इलाके भी बर्फ से सफेद हो गए हैं। ताजा बर्फबारी से घाटी में तीन-चार दिनों से खराब मौसम के चलते घाटी में कृषि कार्य प्रभावित हो गया है।
4 of 8
रेस्क्यू दल कोकसर से मिली रोहतांग दर्रा में रविवार सुबह 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। उधर, जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ है, वहीं धर्मशाला सहित कई क्षेत्रों में रविवार को हल्की बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन
5 of 8
रविवार तड़के कई क्षेत्रों में तेज तूफान भी चला। अधिकांश क्षेत्रों में आसमान पर बादल छाए रहे। चंबा, भरमौर, होली, तीसा, सलूणी और डलहौजी में रविवार को सुबह के समय हुई हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
6 of 8
वर्षा थमने के बाद आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार को रात के समय इन सभी इलाकों में तेज हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन
7 of 8
हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को भी बर्फबारी हो सकती है।