फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में पानी के लिए हाहाकार, गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

Sat, 22 Apr 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
मुख्यमंत्री के विस क्षेत्र और नगर निगम के डिप्टी मेयर के वार्ड में पानी के लिए लोग सड़कों पर उतर गए हैं। शुक्रवार को पानी की सप्लाई नहीं आने से गुस्साई टुटू की लोगों ने खाली बर्तनों के साथ सड़क पर चक्का जाम कर दिया। दो घंटे तक सड़क के बीच में बैठकर महिलाएं नारेबाजी करतीं रहीं। इससे एनएच पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों का लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर एसडीएम सहित पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे और लोगों को वहां से उठाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हालांकि, पहले अधिकारियों के कहने के बावजूद भी प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं उठे। जब पानी देने का आश्वासन दिया गया तो प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इससे पहले लोग खाली बर्तनों को लेकर सड़क के बीचोंबीच बैठ गईं और यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया। टुटू में पिछले कई महीनों से पानी की समस्या बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह से लोग पानी की बूंद बूंद को तरस गए हैं। सुबह साढ़े दस बजे लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और ग्यारह बजे सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

3 of 5
चक्का जाम होने से चौक के साथ लगती सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं करवा पाए। चक्का जाम करने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम ग्रामीण ज्ञान सागर नेगी सहित सहित आईपीएच अधिकारी  मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तीन दिन के भीतर पानी की सप्लाई सुधारने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे प्रदर्शनकारियों ने सड़क को बहाल किया।

4 of 5
गोदावरी, सुनीता, संतोष, गीता, सीमा, रंजना, निर्मला, रेणुका, बिमला, बबली और राधा ने आरोप लगाया कि लोअर टुटू, अपर टुटू और मजियाठ इलाके में पिछले कई महीनों से पानी की समस्या है। नालागढ़ रोड पर पानी की लाइनों में लगातार लीकेज होती है जिसे कई बार शिकायत करने के बावजूद भी ठीक नहीं किया जा रहा है। अगर तीन दिन के भीतर पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो महिलाएं उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रभावित क्षेत्रों में पानी देने के लिए अधिकारियों में तालमेल की कमी रही। प्रदर्शन के तुरंत बाद पानी की सप्लाई दी गई है। इन क्षेत्रों को पानी देने वाले स्थानीय चश्मे से भरपूर पानी मिल रहा है। -बीएस राणा, अधीक्षण अभियंता, आईपीएच, शिमला डिविजन-9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें