हिमाचल के कुल्लू में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचाई। जानकारी के अनुसार पागलनाला में आई बाढ़ की चपेट में एक
पिकअप वाहन आ गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
इसके बाद पानी के तेज बहाव से पिकअप नाले में गिर गई। चालक ने इससे पहले ही जीप से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। पिकअप वाहन मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
3 of 4
हादसे के वक्त जीप सब्जी मंडी की तरफ जा रही थी और पागलनाले में आई बाढ़ में फंस गई। पिकअप को मलबे से निकालने के लिए जेसीबी को बुलाया लेकिन इस दौरान पिकअप नाले में गिर गई।
पीड़ित लाला राम ने बताया कि उनका बेटा सुबह पांच बजे गाड़ी लेकर सब्जी मंडी जा रहा था कि अचानक पागलनाला में फंस गया। उसके बाद गाड़ी को मलबे से बाहर निकालने के लिए जेसीबी को बुलाया गया लेकिन जेसीबी से मलबा हटाते समय गाड़ी नाले में गिर गई।