फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कोरोना का खौफ बेअसर, शिमला में होली पर खूब उड़ा गुलाल

Wed, 11 Mar 2020 09:09 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कोरोनावायरस के खौफ के बावजूद शिमला समेत प्रदेश के अन्य भागों में रंगों का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शिमला शहर में होली की धूम रही। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर खूब गुलाल डाला और होली की बधाई दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कई जगह लोगों ने नाटियों(हिमाचली लोक नृत्य) और बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस किया। युवाओं में होली को लेकर पिछली साल की तरह ही उत्साह दिखा। कॉलेज और स्कूली विद्यार्थियों की टोलियों ने शहर के अलग हिस्सों में एक दूसरे पर गुलाल फेंककर होली खेलते हुए खूब मस्ती की। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शहर के संजौली, रिज मैदान, समरहिल, लोअर बाजार सहित अन्य भागों में जमकर होली खेली गई। युवाओं ने लोअर बाजार और रिज मैदान पर टोलियों में होली मनाई। कुछ पर्यटक भी युवाओं के संग होली मनाते नजर आए।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने ओकओवर में मंत्री सुरेश भारद्वाज, डॉ. रामलाल मारकंडा व आम लोगों के साथ होली मनाई। इस दौरान सीएम जयराम के साथ उनकी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी होली पर खूब रंग उड़े। विभिन्न छात्र संगठनों ने विद्यार्थियों के साथ होली को मनाया। इस दौरान युवाओं ने नाटियों और हिंदी गानों पर जमकर डांस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रशासन ने केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार 11 से 14 मार्च तक होने वाला रामपुर का फाग मेला रद्द कर दिया है। मेला बुशहर रियासत के महल एवं वीरभद्र सिंह के घर पद्म पैलेस में मनाया जाता है। इस बार न तो देवी-देवता पहुंचेंगे और न स्थानीय लोग। जाख देवता मात्र मेले की औपचारिकताएं निभाएंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें