फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा बस हादसाः पलभर में मातम में बदल गईं होली की खुशियां, हर तरफ चीख पुकार का माहौल

Tue, 10 Mar 2020 06:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चेहली में हुए एचआरटीसी बस हादसे से चंबा जिले में रंगों का पर्व फीका पड़ गया। लोगों की होली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। होली पर्व की अपनों संग खुशियां मनाने के लिए चंडीगढ़ से लौट रहे बस में सवार लोगों ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि बीच रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 34 लोग घायल हो गए। चंडीगढ़-पठानकोट-चंबा बस में लोग इस आस के साथ निकले थे कि सुबह घर पहुंचकर अपने मित्रों व सगे संबंधियों के साथ मिलकर गुलाल उड़ाएंगे। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चेहली के समीप बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई और हर तरफ चीख पुकार मच गई।  हादसे का शिकार हुई बस देहरादून से चंबा की तरफ आ रही थी। वहीं, बस हादसे में एक बार फिर से क्रैश बैरियर की कमी खली। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पर कोई क्रैश बैरियर नहीं था। 

4 of 5
ऐसे में जैसे ही बस अनियंत्रित हुई तो सीधे गहरी खाई में जा गिरी। यदि उक्त स्थान पर क्रैश बैरियर होता तो शायद इतना बड़ा हादसा होने से टल जाता। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज चंबा में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। करीब डेढ़ घंटा एक ही चिकित्सक घायलों का उपचार करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद पर्याप्त एंबुलेंस न होने के कारण घायल हुए यात्रियों को निजी व सरकारी वाहनों में डालकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। घायल करीब आधा घंटा वाहनों में ही तड़पते रहे और उन्हें प्राथमिक उपचार नहीं दिया जा सका। ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें