फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की विदाई में भावुक हुए सीएम वीरभद्र, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 11
दिन रविवार और जगह नई दिल्ली का ‘1, जंतर-मंतर’। वक्त दोपहर के एक बजे। नजारा शाही अंदाज में सजा विवाह पंडाल। मौका, बुशहर राजघराने से संबंधित हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता और पंजाब के पटियाला राजघराने के अमरिंदर सिंह के नाती अंगद सिंह की शादी का।
विज्ञापन

बेटी की विदाई में भावुक हुए सीएम वीरभद्र, तस्वीरें

2 of 11
माहौल बेटी की विदाई का था। बेटी अपराजिता पिता के गले लगकर फफक-फफककर रो पड़ीं। पिता भी भावुक हो उठे। अब बारी थी मां की। अपराजिता ने मां प्रतिभा को गले लगा लिया।
विज्ञापन

बेटी की विदाई में भावुक हुए सीएम वीरभद्र, तस्वीरें

3 of 11
करीब ढाई मिनट तक दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाए रखा। इसी बीच वीरभद्र दोनों मां-बेटी के पास पहुंचे और दिलासा देने लगे।

बेटी की विदाई में भावुक हुए सीएम वीरभद्र, तस्वीरें

4 of 11
सीएम वीरभद्र बेहद भावुक दिख रहे थे। उनकी नम आंखें सब कुछ बयां कर रही थी।
विज्ञापन

बेटी की विदाई में भावुक हुए सीएम वीरभद्र, तस्वीरें

5 of 11
माता-पिता और बहन को देख भाई विक्रमादित्य भी भावुक होकर तीनों के पास पहुंच गए। इस बीच वीरभद्र और प्रतिभा ने बेटी को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बेटी की विदाई में भावुक हुए सीएम वीरभद्र, तस्वीरें

6 of 11
इसके बाद अपराजिता सिंह दुल्हन की विदाई के तैयार खड़ी गाड़ी की ओर बढ़ गईं। इनके पीछे पिता वीरभद्र सिंह और भाई विक्रमादित्य सिंह चले। ठीक पीछे प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं। चंद कदम दूर खड़ी ओपन गाड़ी के पास पहुंचे तो दामाद अंगद सिंह ने वीरभद्र सिंह और प्रतिभा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन

बेटी की विदाई में भावुक हुए सीएम वीरभद्र, तस्वीरें

7 of 11
शनिवार को ‘22, अकबर रोड’ पर हिंदू रीति से अपराजिता सिंह का विवाह हुआ। वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह ने कन्यादान किया। अंगद सिंह ने अपराजिता सिंह का पाणिग्रहण किया। उसके बाद रविवार को सिख रीति से ‘आनंद कारज’ हुआ। इसी के साथ विवाह संपन्न हो गया।

बेटी की विदाई में भावुक हुए सीएम वीरभद्र, तस्वीरें

8 of 11
अपराजिता सिंह के इस विवाह में बुशहर राजघराने की इष्टदेवी भीमाकाली को निमंत्रण दिया गया था। माता की छड़ी यहां ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची थी। भीमाकाली माता की ओर से अपराजिता सिंह को शगुन भी दिया गया।

बेटी की विदाई में भावुक हुए सीएम वीरभद्र, तस्वीरें

9 of 11
इस विवाह में प्रणब मुखर्जी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राजनाथ सिंह, आनंद शर्मा, शांता कुमार, अजीत जोगी, जनार्दन द्विवेदी, मोतीलाल वोरा, शीला दीक्षित आदि पहुंचे। इसके अलावा देश भर के राजघरानों के लोग भी इसमें शामिल रहे।

बेटी की विदाई में भावुक हुए सीएम वीरभद्र, तस्वीरें

10 of 11
ढोल-नगाड़ों की पार्टी को कुल्लू और सराहन से बुलाया गया था।
विज्ञापन

बेटी की विदाई में भावुक हुए सीएम वीरभद्र, तस्वीरें

11 of 11
गौरतलब है कि पंजाब के पटियाला राजघराने के अमरिंदर सिंह के नाती अंगद सिंह की बारात देर शाम यहां पहुंची थी। सीएम वीरभद्र ने खुद आगे बढ़कर बारात का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें