मकान चकनाचूर।
- फोटो : संवाद
घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड और प्रशासनिक अधिकारियों समेत स्थानीय पंचायत और समीप की पंचायत के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए जी जान से मेहनत की। डीसी अरिंदम चौधरी और एसपी शालिनी अग्निहोत्री भी शनिवार तड़के घटनास्थल पर पहुंचे। शनिवार दोपहर बाद तक दोनों अधिकारियों ने बचाव कार्य का निरीक्षण किया और मलबे में दबे सभी आठ शवों को निकलवाया।