फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rainfall: बारिश की वजह से मलबे में दफन हो गए कई लोग, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

Sat, 20 Aug 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 18
हिमाचल में भारी बारिश से तबाही। - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच भारी बारिश ने हिमाचल प्रदेश में कहर बरपा दिया है। हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है। रात से जारी भारी बारिश से प्रदेश के मंडी, चंबा, कांगड़ा, शिमला व अन्य जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है। मंडी, चंबा और कांगड़ा जिला में 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लापता हैं। मंडी में एक ही परिवार के आठ लोगों समेत 13, चंबा में तीन, शिमला के ठियोग और कांगड़ा जिला में दो-दो लोगों की मौत हुई है। कांगड़ा में अंग्रेजों के जमाने का बना चक्की खड्ड पर रेलवे का पुल ढह गया है। इसके छह पिल्लर ढह गए हैं। बीते 17 जुलाई से ही इस ट्रैक पर पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक सभी ट्रेनों की आवाजाही बंद है।  मंडी के जवालापुर में चलती बाइक पर पत्थर गिरने से दो युवाओं की मौत हो गई है। जिले के नाचन क्षेत्र की पंचायत काशन के गांव झड़ोंन में शुक्रवार रात पहाड़ी के मलबे में मकान के दबने से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। घटना रात करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है।

मृतकों में काशन पंचायत प्रधान खेम सिंह (35) पुत्र रूप चंद, प्रधान की पत्नी मीरा देवी (34), उनके दो बेटे भास्कर (14), तेजेंद्र (11), प्रधान की भाभी कमला देवी (32) पत्नी झाबे राम, इनकी बेटी रोहिणी (6) और बेटा दिव्यांशु (7) और प्रधान के ससुर डागु राम (55) निवासी काढ़ि खड़ूहल तहसील थुनाग शामिल हैं। प्रधान खेम सिंह के चाचा रमेश को जोर का धमाका सुनाई देने पर घटना का पता चला। रमेश ने ग्रामीणों को सूचित किया और बचाव कार्य रात 3:00 बजे से शनिवार दोपहर 2:00 बजे तक करीब 11 घंटे चला। वहीं, मंडी के ही द्रंग विधानसभा क्षेत्र में बादल फटने से ओल्ड कटौला के संदोआ में सतार अली, उनके दो बेटे छाईया, साजिद, दो बेटियां साजिदा, सुहाना और तौफीक अख्तर पुत्र बरकत अली देर रात बाढ़ में बह गए, जिनमें दो शव बरामद हो गए हैं। एक व्यक्ति हणोगी में लापता है। मंडी के ही सराज के केउली में एक घर के भूस्खलन की चपेट में आने से महिला पुष्पा देवी की मौत हो गई। वहीं, शिमला के ठियोग में गाड़ी पर चट्टानें गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। चंबा में भूस्खलन से आए मलबे में दबने से घर में सो रहे पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 18
मंडी में तबाही। - फोटो : संवाद
जिला के मंडी-कटौला-पराशर मार्ग पर बागी नाला में बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी कहर बरपाया है। यहां बाढ़ की चपेट में आने से एक पूरा परिवार दब गया। बागी नाले पर बनाया पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन

3 of 18
तबाही का मंजर। - फोटो : संवाद
वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह कस्बे थुनाग बाजार में भी नाले की बाढ़ ने दर्जनों दुकानों और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। थुनाग बाजार में भी भारी तबाही हुई है।

4 of 18
तबाही का मंजर। - फोटो : संवाद
संदोआ, पुराना कटौला के स्तार मोहम्मद पुत्र स्वर्गीय लाल हुसैन का पूरा परिवार बाढ़ की चपेट में आने से पांच लोग दब गए, जबकि एक बच्ची का शव घर से लगभग आधा किलोमीटर नीचे बरामद हुआ है।
विज्ञापन

5 of 18
मकान चकनाचूर। - फोटो : संवाद
गोहर विकास खंड के अन्तर्गत काशण में भयंकर भूस्खलन से पंचायत प्रधान खेम सिंह का घर जमींदोज हो गया है। मकान के अंदर खेम सिंह सहित परिवार के आठ लोग दब गए। इस समय स्थानीय लोग स्वयं जमींदोज हुए मकान के लेंटर को तोड़कर अंदर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

6 of 18
गाड़ियां क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
कोटरोपी घटना के खौफ से ऊपर के गांव सराजबागला और जगेहड़ के ग्रामीणों ने गांव एक सुरक्षित स्थान पर जाकर पूरी रात गुजारी। यहां गांव तक पहाड़ी में दरार आई है। जिससे ग्रामीण खौफजदा हैं। 
विज्ञापन

7 of 18
सड़क क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद
चंबा जिले में भारी बारिश से दीवार तोड़ मकान में टनों मलबा घुस गया। जिससे तीन लोग दब गए। ग्रामीण और प्रशासनिक टीमें लापता पति, पत्नी और बेटे के शव बरामद कर लिए हैं। भटियात क्षेत्र की बनेट पंचायत के जुलाडा वार्ड नंबर एक में बारिश ने तबाही मचाई है। 

8 of 18
भारी बारिश से तबाही। - फोटो : संवाद
राजधानी शिमला में आरटीओ ऑफिस के पास भूस्खलन होने से सड़क का अधिकतर हिस्सा धंस गया है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।  यातायात एक तरफा चलाया हुआ है।

9 of 18
गाड़ियों पर गिरे पत्थर। - फोटो : अमर उजाला
यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए शिमला यातायात पुलिस ने सहयोग की अपील की है। शिमला जिले में 126 रूटों पर बसें नहीं चलीं।

 

10 of 18
कार क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद
वहीं, ठियोग में पेट्रोल पंप पर चट्टान गिर गई है। फागू सड़क पर वाहन पर चट्टान गिरी है। वहीं,  गिरी और गुम्मा पेयजल परियोजना में गाद आने से शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई ठप हो गई है। 

11 of 18
सड़क धंसने से लटकी बस। - फोटो : संवाद
डलहौजी- पठानकोट नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला
डलहौजी-पठानकोट नेशनल हाईवे में पंजपुला के समीप बड़ा हादसा होने से टल गया। सुबह करीब 8:00 बजे के करीब हाईवे पर जमीन धसने से बस डंगे में जा लटकी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 35 लोग सवार थे।  डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है। 

12 of 18
रेलवे पुल बहा। - फोटो : संवाद
भारी बरसात होने के कारण रेलवे का चक्की पुल रात को बह गया। हालांकि पुल में दरारें आने के कारण डेढ़ हफ्ता पहले  रेल सेवा बंद कर दी थी। डीहार पंचायत के डोल गदयाडा गां में बैजनाथ-सरकाघाट सड़क भी बह गई है। 

13 of 18
कंडाघाट में भूस्खलन - फोटो : संवाद
कंडाघाट के समीप मलबा आने से ट्रैफिक वन वे हो गया है। इससे यहां पर जाम लग रहा है। बारिश से अभी तक जिला में पांच रूट बंद है। 
 

14 of 18
सड़क साफ। - फोटो : संवाद
हमीरपुर के सुजानपुर के खैरी गांव में ब्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। करीब आधा दर्जन घरों में पानी घुस गया है। प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम बुलाई है। एसडीएम डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों के रेस्क्यू के लिए लगा हुआ है।

15 of 18
स्कूल भवन क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद
कांगड़ा जिले में भूस्खलन से बगली स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, बनोंई के साथ लगती सड़क पर आवाजाई बिल्कुल बंद है। लंबागांव के रिट में भी लाहट-कोटलू सड़क पर पूली बह गई है। 

16 of 18
कांगड़ा में भूस्खलन से तबाही। - फोटो : संवाद
भनाला की गोरडा (शाहपुर) में एक मकान गिर गया, जिसकी जद में आने से 12 साल के बच्चे की जान चली गई। जानकारी के अनुसार निजी स्कूल में बस ड्राइवर नसीब सिंह के पुत्र आयुष (12) की घर के मलबे में दब गया है। इसके बाद गांववालों ने कड़ी मशक्कत से 12 वर्षीय आयुष को बाहर निकाला और शाहपुर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं,  पंचरूखी भरवाना पंचायत में भारी बारिश के चलते एक मकान गिर गया। 

17 of 18
भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद
मौसम के कहर से नगर परिषद नेरचौक के भंगरोटू में भारी तबाही हुई है।  भूस्खलन से मकान ध्वस्त हो गया है और परिवार बेघर हो गया है। 
विज्ञापन

18 of 18
कार क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद
पालमपुर उपमंडल के खैरा व वाहे दा पट्ट में भारी बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। स्थानीय नाले में दो गाड़ियां पानी में बहकर काफी दूर तक चली गईं। जबकि कई घरों व दर्जनों व्यवसायिक परिसरों में बारिश का पानी घुस गया। वहीं वाहे दा पट्ट के ज्ञान चंद की गोशाला ध्वस्त हो गई। अप्पर खैरा स्कूल ग्राउंड को नुकसान हुआ है। काफी संख्या में चीड़ के पेड़ गिरने से पालमपुर-सुजानपुर मार्ग बाधित हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें