फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का जश्न: हिमाचल के देहरा में सीएम ने फहराया तिरंगा, जिलों में भी हुए कार्यक्रम; तस्वीरों में झलकियां

Thu, 15 Aug 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 17
देहरा में सीएम सुक्खू ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस पूर्ण जोश, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में राज्य, जिला और उप मंडल स्तर पर कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। जिला कांगड़ा के देहरा में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में पहली बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में राज्य पुलिस, जिला पुलिस, आईआरबी सकोह, आईआरबी पंडोह, उत्तराखंड आईआरबी सशस्त्र बल, ट्रैफिक पुलिस, एसएसबी सपड़ी, गृहरक्षक, एनसीसी और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियां शामिल हुईं। परेड का नेतृत्व परिवीक्षाधीन आईपीएस कमांडर सचिन हीरेमठ ने किया। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों व विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों ने लोक नृत्य व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी खराब मौसम के बीच जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

2 of 17
छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति। - फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री ने कार्य कुशलता बढ़ाने और काम में डिजिटल पद्धति अपनाने के लिए विभिन्न पंचायतों को लैपटॉप भी वितरित किए। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों और विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 17
छात्राओं ने दी झमाकड़ा की प्रस्तुति। - फोटो : अमर उजाला
 मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेजर सोमनाथ शर्मा को देश का पहला परमवीर चक्र प्राप्त होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा सहित चार परमवीर चक्र विजेता, दो अशोक चक्र, 11 महावीर चक्र और 23 कीर्ति चक्र विजेता हैं, जोकि गर्व का विषय है।  उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले की प्रतिष्ठित शख्सियतों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है।

4 of 17
चंबा का लोक नृत्य। - फोटो : संवाद
यहां के लोगों ने देश की सेनाओं और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे राष्ट्र को गौरव मिला है, जिनमें भारत के राष्ट्रगान की धुन बनाने वाले कैप्टन राम सिंह और स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 17
देहरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि धर्मशाला में एक भव्य युद्ध संग्रहालय विकसित किया जा रहा है। वर्षों से लंबित 643 करोड़ रुपये की फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही 234 करोड़ रुपये लागत की सुखाहर सिंचाई योजना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे शाहपुर और ज्वाली के 22 गांव लाभान्वित होंगे।   
विज्ञापन

6 of 17
लाहौली नृत्य। - फोटो : संवाद
केलांग में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, लाहौली नृत्य ने बटोरीं तालियां
जिला मुख्यालय केलांग में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने तिरंगा फहराया। इस दौरान भव्य परेड हुई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में लाहौल नृत्य ने खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन

7 of 17
शिमला में स्वतंत्रता दिवस समारोह। - फोटो : संवाद
शिमला का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह खराब मौसम के बीच रिज मैदान पर आयोजित किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

8 of 17
शिमला में स्वतंत्रता दिवस समारोह। - फोटो : संवाद
उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियां शामिल हुईं।

9 of 17
रिज पर नाटी। - फोटो : संवाद
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुति किए गए। कलाकारों ने नाटी व देशभक्ति गीतों से समारोह में चार चांद लगाए। शिमला में विशाल तिरंगा यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

10 of 17
हमीरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह। - फोटो : संवाद
हमीरपुर में कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल फहराया राष्ट्रीय ध्वज
अणु के सिंथेटिक ट्रैक के मैदान में 78वां स्वतंत्रता दिवस  जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस मौके पर स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल राष्ट्रीय ध्वज फहराया। खराब मौसम के बावजूद हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया ।  समारोह में परेड के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए । इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, उपयुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

11 of 17
चंबा में स्वतंत्रता दिवस समारोह। - फोटो : संवाद
चंबा में भव्य परेड में 14 टुकड़ियों ने लिया हिस्सा 
चंबा का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह चौगान में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की। सबसे पहले उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उसके बाद परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस परेड में 14 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। परेड की अगुवाई परेड कमांडर एएसआई देविंदर सिंह ने की। जिसके बाद स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

12 of 17
सेरी मंच स्वतंत्रता दिवस समारोह। - फोटो : संवाद
सेरी मंच पर राजेश धर्माणी ने फहराया तिरंगा, भव्य परेड का किया निरीक्षण
78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित किया गया। समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने शहीद स्माकर जाकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और इसके गांधी चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। परेड में हिमाचल पुलिस, महिला पुलिस, पुलिस बैंड, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और अन्य टुकड़ियों ने भाग लिया। अपने संबोधन में मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश का देश की आजादी से लेकर सरहदों की रक्षा करने तक में अपना महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां के रणबांकुरों ने देश की सुरक्षा की खातिर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

13 of 17
सिरमौर में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : संवाद
सिरमौर के नाहन में पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
सिरमौर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान पंचायती राज मंत्री ने भव्य परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने जिला सिरमौर में बेहतरीन सेवाओं के लिए कर्मचारी एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया। इससे पहले मंत्री ने यशवंत चौक में हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

14 of 17
कुल्लू में स्वतंत्रता दिवस। - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू के ढालपुर में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
जिला मुख्यालय ढालपुर में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  इस मौके पर उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति रही। इसमें लोक संपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत गाकर समा बांधा। वहीं विभिन्न स्कूलों व शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों ने भी शानदार स्तुति दी। इसके अलावा अंत में बनोगी सांस्कृतिक दल ने कुल्लवी नाटी डालकर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

15 of 17
एबीवीपी ने शिमला में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा । - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी ने शिमला में भव्य तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को किया नमन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) शिमला नगर इकाई की ओर से 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में युवाओं, विद्यार्थियों, और नगर के नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान 200 फुट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें 302 विद्यार्थियों ने भाग लिया।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री श्रवण बी राज  भी मौजूद रहे। यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करना और देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। यह यात्रा शिमला के प्रमुख स्थलों से गुजरी और पूरे नगर में देशभक्ति के नारों और गीतों से वातावरण गूंज उठा। यह जानकारी शिमला नगर मंत्री अंकुश वर्मा ने दी। 

16 of 17
ऊना में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज। - फोटो : संवाद
ऊना में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
 कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर ऊना में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद जिला वासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। प्रो. चंद्र कुमार ने अपने संबोधन में ऊना जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्य स्मृतियों को नमन किया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश की लगभग 69 प्रतिशत आबादी परोक्ष या अपरोक्ष रूप से कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। इसके दृष्टिगत सरकार ने कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए निर्णायक कदम उठाए गए हैं। प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि अच्छी खेती, सिंचाई की अच्छी व्यवस्था पर निर्भर करती है। इसलिए प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मुहैया कराने के लिए काम कर रही है। इसके लिए ऊना जिले में 120 करोड़ रुपये की दो प्रमुख सिंचाई योजनाएं बीत क्षेत्र और कुटलैहड़ चरण-दो केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजी जा रही हैं। इसके अलावा जिले में नाबार्ड के तहत 16 योजनाओं पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इन सभी योजनाओं का काम तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन

17 of 17
एसएफआई ने निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
एसएफआई ने शिमला में 723 विद्यार्थियों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, समरहिल में किया पौधारोपण
स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) हिमाचल प्रदेश राज्य समिति ने आजादी की 77वीं वर्षगांठ मानते हुए 723 विद्यार्थियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली व समरहिल में पौधारोपण किया। राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर व राज्य सचिव दिनित देंटा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश 200 वर्षों से भी अधिक की गुलामी की  बेड़ियों से आजाद हुआ। देश आजाद हुआ इतने वर्षों से हो रहे मजदूरों के शोषण से, अत्याचार, गुलामी, तानाशाही, बदहाली व कुरीतियों से इस सपने के साथ कि अब आजाद भारत में सुकून और सुख का जीवन होगा। खुशहाली होगी, कोई शोषण नहीं होगा,भेदभाव नहीं होगा, गुलामी नहीं होगी, असमानता नहीं होगी, भूखमरी नहीं होगी, बेरोजगारी नहीं होगी, एकता समानता और भाईचारे की जिंदगी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें